RRR trailer: राजामौली की फिल्म आरआरआर का ट्रेलर जारी, हर सीन रोंगटे खड़े कर देने वाला, तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड
RRR Movie trailer: जिन पैन इंडिया फिल्मों का इंतजार हो रहा है, उनमें आरआरआर का नाम भी है। इसके डायरेक्टर बाहुबली फेम एस राजामौली हैं वहीं लीड रोल में राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर के साथ आलिया भट्ट और अजय देवगन भी हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
RRR trailer: कोरोना के बाद जब से फिल्मी दुनिया में हलचल मचनी शुरू हो गई है, उसी समय से एस राजामौली की फिल्म आरआरआर की झलक का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। काफी समय से इस फिल्म की चर्चा थी और लंबे इंतजार के बाद इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये पीरियड फिल्म है जिसमें साउथ के सुपरस्टार्स राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर काम कर रहे हैं। इनके अलावा आलिया भट्ट और अजय देवगन जैसे बॉलीवुड के टॉप सितारे भी नजर आएंगे। इस फिल्म की अनाउंसमेंट मार्च 2018 में हुई थी और इसका बजट 400 करोड़ का बताया जा रहा है। फिल्म की रिलीज डेट पहले 30 जुलाई 2020 रखी गई थी लेकिन कोरोना की वजह से इसकी मेकिंग और रिलीज डिले हो गईं।
तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड
राजामौली की इस फिल्म 'आरआरआर' फिल्म के नॉर्थ इंडियन राइट्स 140 करोड़ रुपए में बिके है। इस डील के बाद फिल्म ने रिलीज से पहले ही 890 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने बाहुबली 2 को पछाड़ दिया है।
Junior NTR का जबरदस्त अंदाज
फिल्म के ट्रेलर में रामचरण के साथ-साथ जूनियर एनटीआर एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर कभी शेर से लड़ते तो कभी पैर की ठोकर से बाइक उछालते दिखे हैं। बेहतरीन डायलॉग्स और एक्शन से भरपूर ये फिल्म 7 जनवरी, 2022 को रिलीज होगी।
जबरदस्त है ट्रेलर
एसएस राजामौली की फिल्म RRR का ट्रेलर काफी जबरदस्त है। फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट, राम चरण सहित सभी सितारे काफी प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। 3.15 मिनट के इस ट्रेलर का हर सीन ऐसा है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ट्रेलर देखकर इस बात पर शक नहीं किया जा सकता है कि ये फिल्म बाहुबली सीरीज की फिल्मों को जबरदस्त टक्कर देगी।
यहां देखें RRR का हिंदी ट्रेलर
RRR movie cast : जानें कास्ट
फिल्म में साउथ के सुपरस्टार्स राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर काम कर रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट और अजय देवगन भी इसका अहम हिस्सा हैं।
राजामौली का निर्देशन
आरआरआर को लेकर पहला क्रेज इस बात का था कि इसका डायरेक्शन एस राजामौली कर रहे हैं। बाहुबली के बाद से ही राजामौली की फिल्मों को लेकर दर्शकों की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं।
कब हुई थी घोषणा
आरआरआर फिल्म की अनाउंसमेंट मार्च 2018 में हुई थी। उसी समय से दर्शकों की निगाहें इसकी कास्ट पर लगी थीं।

