LIVE

Antim Movie Review and Release Live Updates: पुलिस वर्सेज गैंगस्टर ड्रामा है अंतिम, भूमाफि‍याओं से लोहा लेते नजर आए सलमान खान

Antim Movie Review, Rating, Release, Box Office Collection Day 1 in Hindi Live Updates: लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान की फ‍िल्‍म अंतिम रिलीज हो गई है। इस फ‍िल्‍म को महेश मांजरेकर ने निर्देशित किया है। हर बार की तरह इस बार भी फैंस को भाईजान की फ‍िल्‍म का बेसब्री से इंतजार था। इस फ‍िल्‍म की घोषणा दो साल पहले हुई थी और कोरोना के चलते इसकी रिलीज नहीं हो सकी थी।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Nov 26, 2021, 23:03 IST
Follow on Google News
Antim Movie Review and Release Live Updates: पुलिस वर्सेज गैंगस्टर ड्रामा है अंतिम, भूमाफि‍याओं से लोहा लेते नजर आए सलमान खान
Photo Credit: Times Now

Antim Movie Review, Rating and Release Live Updates: लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान की फ‍िल्‍म अंतिम रिलीज हो गई है। इस फ‍िल्‍म को महेश मांजरेकर ने निर्देशित किया है। सलमान खान के अलावा इस फ‍िल्‍म में उनके जीजा आयुष शर्मा भी लीड रोल में हैं, वहीं टीवी अदाकारा महिमा मकवाना इस फ‍िल्‍म से डेब्‍यू कर रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी फैंस को भाईजान की फ‍िल्‍म का बेसब्री से इंतजार था। इस फ‍िल्‍म की घोषणा दो साल पहले हुई थी और कोरोना के चलते इसकी रिलीज नहीं हो सकी थी।

NOV 26, 2021 23:03 IST

किसानों के दौर में हो सकता था प्रभाव

देश में किसानों को लेकर चल रही राजनीति के दौर में फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ एक कमाल फिल्म हो सकती थी, लेकिन एक हिट प्रोजेक्ट बनाने के चक्कर में एक अच्छी कहानी पर एक चलताऊ फिल्म से आगे यहां बात बढ़ नहीं सकी।

NOV 26, 2021 21:03 IST

मराठी फिल्म की है रीमेक

सलमान खान की यह फिल्म मराठी मूवी ‘मुल्शी पैटर्न’ की रीमेक हैं। फिल्म में सलमान एक सिख पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं। उनके रिप्ड अवतार और एक्शन सीन्‍स ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। 

NOV 26, 2021 19:56 IST

फैंस को भाया सलमान का लुक

फ‍िल्‍म 'अंतिम' के चर्चे जोरों-शोरों से हो रहे हैं। महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी 'अंतिम' ने फैंस का दिल पहले ही दिन से जीत लिया है। सलमान खान इस फिल्म में सरदार पुलिसवाले राजवीर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। दर्शकों को सलमान का लुक, स्क्रीन प्रेजेंस पसंद आ रहा है। 

NOV 26, 2021 19:07 IST

सत्यमेव जयते 2 से आगे निकली अंतिम

फिल्म के रिलीज से पहले ही लोगों को अनुमान था कि ये दर्शकों को खींचने में कामयाब होगी। पहले दिन के रुझानों से मूवी अपने मकसद में कामयाब हुई है। लोग आयुष शर्मा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। राहुलिया के किरदार में आयुष ने भी जबरदस्त एक्टिंग की है। फिल्म सत्यमेव जयते 2 भी आज रिलीज हुई। मगर अंतिम इससे आगे निकल गई है। 

NOV 26, 2021 17:59 IST

महेश मांजरेकर संग सलमान ने दी है कई हिट फिल्में

महेश मांजरेकर और सलमान खान पहले भी साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने ‘वॉन्टेड’, ‘दबंग’, ‘रेडी’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘जय हो’ और ‘दबंग 3’ जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं आयुष शर्मा की बात करें तो फिल्म ‘लवयात्री’ के बाद यह उनकी दूसरी फिल्म है। उन्होंने एक खतरनाक गैंगस्टर का रोल निभाया है। उनकी परफॉर्मेंस को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 

NOV 26, 2021 17:04 IST

3200 स्‍क्रीन पर रिलीज हुई यह मूवी

सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' देशभर में 3200 स्‍क्रीन पर रिलीज हुई है।  इसकी टक्कर जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' से हुई। 'अंतिम' के ओपनिंग डे पर इसे दर्शकों से रिस्‍पांस अच्‍छा मिल रहा है। अब सबकी निगाहें इसके कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। 

NOV 26, 2021 16:15 IST

ट्विटर पर छाए अंतिम के चर्चे

फ‍िल्‍म 'अंतिम' महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी है। इसने रिलीज के साथ ही फैंस का दिल जीत लिया है। सलमान खान इस फिल्म में सरदार पुलिसवाले राजवीर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। दर्शकों को सलमान का लुक, स्क्रीन प्रेजेंस और काम बेहद पसंद आ रहा है। ट्विटर पर मूवी के चर्चे हैं। 

NOV 26, 2021 14:52 IST

पुलिस वर्सेज गैंगस्टर ड्रामा

एक क्राइम करता है और दूसरा क्राइम खत्‍म करना चाहता है, इसलिए दोनों के बीच भयंकर रूप से उग्र मुठभेड़ और संघर्ष होता है। कहा जाए तो अंतिम पुलिस वर्सेज गैंगस्टर ड्रामा है जिसमें दोनों सितारों के बीच जबरदस्‍त एक्‍शन सीन्‍स हैं। फ‍िल्‍म में डायलॉगबाजी ज्‍यादा है जो एक्‍शन सीन्‍स के मजे को किरकिरा करती है।  

NOV 26, 2021 14:29 IST

भूमाफि‍याओं से लोहा लेते हैं सलमान

राहुल अपने गरीब पिता सत्या (सचिन खेडेकर) को बचाने के लिए दौड़ता है, जिन्हें भू-माफियाओं पीटते हैं। भू-माफियाओं ने उसकी पुश्तैनी जमीन कब्‍जा ली है। इसके बाद वह खतरनाक गैंगस्टर के रूप में बदल जाता है। इस बीच पुलिस इंस्पेक्टर राजवीर सिंह यानि सलमान खान कहानी में आते हैं। उसका मकसद है शहर से क्राइम को खत्‍म करना।

NOV 26, 2021 13:45 IST

नई नहीं है कहानी, लेकिन मसाला पूरा है

कहानी नई नहीं है, 80 और 90 के दशक में ऐसी कहान‍ियों खूब देखने को मिली हैं। गरीब परिवार को सताया जाता है और नौजवान बदला लेने को कानून हाथ में ले लेता है। बाद में उस नौजवान का मुकाबला एक बहादुर पुलिस वाले से होता है। 

NOV 26, 2021 12:40 IST

एक्‍शन से भरपूर है फ‍िल्‍म

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान सरदार हैं और एक बहादुर, निडर पुलिस इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के रोल में हैं। वहीं उनके जीजा आयुष शर्मा राहुलिया नाम के गैंगस्टर हैं। कहानी पुणे की है और दिखाती है कि कैसे एक साधारण सा बेरोजगार नौजवान पुणे के सबसे खतरनाक भू-माफियाओं में से एक बन जाता है।  

NOV 26, 2021 11:35 IST

आयुष का दमदार एक्‍शन

इस फ‍िल्‍म में सलमान खान का तो एक्‍शन अवतार है ही, लेकिन सबसे ज्‍यादा प्रभावित किया है आयुष शर्मा के एक्‍शन अवतार ने। उन्‍होंने जिस तरह इस फ‍िल्‍म के लिए खुद की बॉडी पर काम किया वो जबरदस्‍त है। 

NOV 26, 2021 10:23 IST

कौन हैं महिमा मकवाना

सपने सुहाने लड़कपन के, अधूरी कहानी हमारी, रिश्‍तों का चक्रव्‍यूह, शुभारंभ जैसे सीरियल्‍स में लीड रोल निभाकर लोकप्रियता बटोरने वाली महिमा मकवाला सलमान खान की फ‍िल्‍म अंतिम में लीड रोल निभा रही हैं। महिमा इस फ‍िल्‍म से टीवी की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। 

NOV 26, 2021 09:29 IST

महिमा मकवाना का बॉलीवुड डेब्‍यू

फ‍िल्‍म के गाने भी जबरदस्‍त हैं और खूब पसंद किए जा रहे हैं। महेश मांजरेकर, अभिजीत देशपांडे, सिद्धार्थ साल्वी ने फ‍िल्‍म के डायलॉग लिखे हैं जोकि काफी प्रभावशाली हैं। वहीं सलमान खान, आयुष शर्मा के साथ महिमा मकवाना भी इस फ‍िल्‍म का सरप्राइज हैं।

NOV 26, 2021 08:37 IST

आयुष शर्मा की दूसरी फ‍िल्‍म

आयुष शर्मा की ये दूसरी फिल्म है, पहली फिल्म लवयात्रि में आयुष जहां, चॉकटेल ब्वॉय के किरदार में दिखे थे। वहीं इस फ‍िल्‍म में वह खतरनाक विलेन हैं। अपने इस किरदार में कैसे ढले ये भी देखना रोचक है। आयुष ने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के साथ वास्तव में कड़ी मेहनत की है जोकि स्‍क्रीन पर साफ दिखती है। 

NOV 26, 2021 07:31 IST

ऐसी है अंतिम की कहानी (Salman Khan Antim Story)

'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान सरदार की भूमिका में हैं साथ ही वह पुलिस वाले बने हैं। वहीं उनके जीजा आयुष शर्मा राहुलिया नाम के गैंगस्टर हैं। यह फ‍िल्‍म दोनों के बीच भयंकर रूप से उग्र मुठभेड़ और संघर्ष को दिखाती है। अंतिम पुलिस वर्सेज गैंगस्टर ड्रामा है जिसमें दोनों सितारों के बीच जबरदस्‍त एक्‍शन सीन्‍स हैं। खासबात ये है कि दर्शक ये नहीं तय कर पाएंगे कि एक्‍शन में कौन किस पर भारी रहा। दोनों ने जबरदस्‍त परफॉर्म किया है।   

NOV 26, 2021 07:19 IST

दबंग 3 में आए थे नजर

सलमान खान की आखिरी फिल्म 'दबंग 3' 20 दिसंबर साल 2019 को रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 146 करोड़ की कमाई की थी। लंबे समय बाद सलमान के फैंस को उन्‍हें स्‍क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा। 

NOV 26, 2021 07:16 IST

सलमान खान की वापसी

सलमान खान की अपनी जबरदस्‍त फॉलोइंग है और लंबे समय बाद उनकी फ‍िल्‍म आ रही है तो कमाई बेहतर रहने की उम्‍मीद है। कोरोना महामारी के बाद सलमान खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इससे उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। इस बात का फायदा फ‍िल्‍म को मिलेगा। 

NOV 26, 2021 07:11 IST

इन फ‍िल्‍मों से मुकाबला

अंतिम जब सिनेमाघरों में पहुंचेगी तो इसका मुकाबला सिनेमाघरों में जॉन अब्राहम की फ‍िल्‍म सत्‍यमेव जयते 2 से होगा। वहीं पांच नवंबर को रिलीज हुई सुपरस्‍टार अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म सूर्यवंशी भी सिनेमाघरों में लगी है।  

NOV 26, 2021 07:10 IST

पहले दिन इतने करोड़ की कमाई

ट्रे़ड पंडितों की मानें तो फिल्म अंतिम बॉक्स ऑफिस पर 13-15 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है और फिल्म अंतिम अपने पहले वीकेंड पर आराम से 40 करोड़ तक का आंकड़ा पा कर जाएगी।  

NOV 26, 2021 07:09 IST

3200 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज

सलमान खान स्‍टारर अंतिम: द फाइनल ट्रुथ देशभर में 3200 स्‍क्रीन पर रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग का रेस्‍पांस भी इस फ‍िल्‍म को काफी अच्‍छा मिला है। दर्शकों को अब सिनेमाघर खुलने का इंतजार है। कई जगह 9 बजे से अंतिम के शोज शुरू हो जाएंगे।