Bipasha Basu and Karan Singh Grover at Durga Puja: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) अपनी बेटी देवी के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन करने पहुंचे हैं। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बॉलीवुड के कई सितारे अपने परिवार के साथ नवरात्रि के मौके पर मां का आशिर्वाद लेने पहुंचे हैं। रानी मुखर्जी से लेकर कियारा आडवाणी और काजोल तक, इन सभी सितारों के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इस बीच अब बिपाशा बसु का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जहां वह अपनी बेटी देवी को गोद में लिए नजर आ रही हैं।
वहीं करण भी अपनी बेटी का ख्याल रखते नजर आ रहे हैं। करण और बिपासा अपनी बेटी को मां के दरबार में आशिर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं। इस बीच फैंस भी दोनोंकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
बिपासा की बेटी ने लिया दुर्गा मां का आशिर्वाद
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में करण और बिपाशा एथनिक कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। दोनों का ये लुक भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं दूसरी ओर उनकी बेटी देवी ने लाल रंग के कपड़े पहने हुए हैं। वह भी काफी खूबसूरत लग रही है। फैंस बिपाशा, करण और उनकी बेटी को दुआएं दे रहे हैं।
