बॉलीवुड

Bigg Boss 19: भाई के गले लगकर खूब रोई तान्या मित्तल, सुनाया अपना दर्द, बोलीं- यहां कोई दोस्त नहीं मेरा

Tanya Mittal Brother in Bigg Boss 19: फैंस को तान्या मित्तल के परिवार का बेसब्री से इंतजार था। लोग यह देखना चाहते थे कि तान्या के घर से कौन आने वाला है। आखिरकार तान्या के भाई ने घर में एंट्री ले ली है। तान्या ने अपने भाई को बिग बॉस 19 का टूर कराया।

Image

Image Source: X

Tanya Mittal Brother in Bigg Boss 19: टीवी शो बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) में इस समय फैमिली वीक चल रहा है। जिसमें सभी स्टार्स के घर वाले बिग बॉस के घर के अंदर आ रहे हैं। एक-एक कर हर किसी कंटेस्टेंट के पेरेंट अपने बच्चों से मिलने आए। कुनिका सदानन्द के बेटे से लेकर अमाल मलिक के भाई तक हर कोई बिग बॉस 19 के घर में आया। आज घर में तान्या मित्तल के भाई ने एंट्री ली। अपने भाई को देखकर तान्या जोर-जोर से रोने लगी। फैंस को तान्या मित्तल के परिवार का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। आखिरकार उनके घर से उनका भाई शो में आया। अपने भाई को आता देखकर तान्या कंट्रोल नहीं कर पाई और जोर-जोर से रोने लगी।

तान्या मित्तल( Tanya Mittal) ने अपने भाई से शिकायत करते हुए कहा कि- ' यहाँ मेरा कोई दोस्त नहीं है, मुझे कोई भी दोस्त नहीं मानता, हर कोई मुझे झूठा साबित करने में लगा रहता है'। इसी के साथ तान्या ने यह भी कहा कि वीकेंड के वॉर पर भी केवल मुझे ही परेशान किया जाता था। तान्या मित्तल के भाई ने कहा कि आप अच्छा खेल रही हो, इसलिए लोग आपको टारगेट कर रहे हैं। तान्या ने शिकायत करते हुए कहा कि मुझे यहाँ पर कोई नहीं समझता।

इसके बाद तान्या के भाई ने उसे समझाया और कहा कि वह बहुत अच्छा खेल रही है। घर वाले लोग उसे पसंद करते हैं और वह सबकी फेवरेट बन गई है। यही नहीं तान्या के फैंस भी उन्हें बेहद प्यार कर रहे हैं। तान्या ने एक-एक कर सभी से भाई को मिलवाया और बैठकर बातें की। हालांकि बाद में तान्या ने कहा कि आप शहबाज को सच-सच बताओ कि हमारा बिजनेस है। यहाँ कोई इस बात को नहीं मानता कि मेरा बिजनेस है। इस हफ्ते फैमिली वीक काफी मजेदार रहा। अबतक सभी सदस्यों के घर वाले, घर के अंदर आ चुके हैं। खबर सामने आ रही है कि मालती चाहर के भाई दीपक चाहर जल्द ही शो में आ सकते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article