Abhishek Kumar Post on Sushant Singh Rajput: बिग बॉस 17 ( Bigg Boss 17) फेम और उडारियाँ स्टार अभिषेक कुमार( Abhishek Kumar) सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अपनी पोस्ट से वह फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं, जब से वह बिग बॉस 17 के रनर अप बने हैं तभी से फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में भी उन्हें भरपूर प्यार मिला था वहीं अब एक बार फिर अभिषेक कुमार चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल उन्होंने आज सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए शायरी लिखी है। जिसे देखकर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला
हाल ही में अभिषेक कुमार ने अपने ट्विटर ( अब एक्स) अकाउंट पर दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए शायरी लिखी। उन्होंने आधी रात को सुशांत को याद करते हुए लिखा-'आज फिर तेरा नाम मेरी जुबान पर आया है, भला तुझे आज भी कौन भूल पाया है, तुझे देखकर आज भी आगे बढ़ रहा हूं। तेरे सपनों को जो मैंने अपना बनाया है। इस शायरी को पोस्ट करते हुए अभिषेक ने लिखा "हमेशा के लिए हमारे दिल में" । इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कॉमेंट किए, कोई अभिषेक की तारीफ कर रहा है तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है।
एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा -'वो तो ठीक है लेकिन तू कितनी सद्भावना लेगा, कभी सिद्धार्थ शुक्ला के नाम पर, कभी सिद्धू मूसेवाला के नाम पर तो कभी सुशांत के नाम पर , हमदर्दी किंग है तू।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा 'बिग बॉस में अंकिता लोखण्डे सुशांत के नाम पर हमदर्दी ले रही थी, बाहर आकर तू ले रहा है। कब तक दूसरों को कॉपी करेगा।
