बॉलीवुड

The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj में हुईं Bhumi Pednekkar की एंट्री

Bhumi Pednekkar Movie: साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म में ऋषभ के साथ अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की एंट्री हो गई।

Image

ऋषभ शेट्टी की मूवी में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री (pic credit-IMDb/instagram)

Bhumi Pednekkar movie: साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत छत्रपति शिवाजी महाराज' (The Pride of Bharat Chhatrapati Shivaji Maharaj) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म में ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मूवी में इस एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Salman Khan को मिली बड़ी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने Kala Hiran के मेकर्स को लगाई फटकार)

ऋषभ शेट्टी की मूवी में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' की स्टारकास्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की भी एंट्री हो गई है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि भूमि फिल्म में वीर योद्धा रानी बेलावडी मल्लम्मा का किरदार निभाएंगी। इतिहास में बेलावडी मल्लम्मा को उनकी बहादुरी और साहस के लिए याद किया जाता है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं। फिल्म में ऋषभ शेट्टी और भूमि पेडनेकर के अलावा अर्जुन रामपाल और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये मूवी दो पार्ट्स में बनाई जा रही है और इसकी शूटिंग इसी साल शुरू होने वाली है। फिलहाल मेकर्स फिल्म की प्री-प्रोडक्शन तैयारियों में जुटे हुए हैं।

ऋषभ शेट्टी की इस मूवी ने मचाया था धमाल

बता दें कि साल 2024 में मेकर्स ने ऋषभ शेट्टी का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था, जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज के अवतार में नजर आए थे। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋषभ शेट्टी जल्द ही पौराणिक फिल्म 'जय हनुमान' में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं। मालूम हो कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा और कांतारा 2 को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article