बॉलीवुड

Bhooth Bangla: 'धुरंधर 2' का अक्षय की फिल्म पर पड़ेगा फर्क? एक्टर ने कहा- 'वो एक एडल्ट फिल्म है लेकिन हमारी...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 24, 2026, 10:13 AM IST

Akshay Kumar on Bhooth Bangla And Dhurandhar 2: एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) बड़े पर्दे पर जल्द रिलीज होने वाली है। इसी बीच अक्षय कुमार का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म धुरंधर 2 को लेकर भी अपनी राय रखी है।

Image

Image Source: IMDb

Akshay Kumar on Bhooth Bangla And Dhurandhar 2: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में फिल्म भूत बंगला का धांसू टीजर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब फैंस को फिल्म भूत बंगला की रिलीज का इंतजार है। इन सब के बीच एक्टर अक्षय कुमार का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म धुरंधर 2 और अपनी मूवी भूत बंगला को लेकर रिएक्शन दिया है।

'भूत बंगला' पर पड़ेगा 'धुरंधर 2' का फर्क

एक्टर अक्षय कुमार से IANS को दिए इंटरव्यू में पूछा गया कि 'धुरंधर 2' का तूफान उनके अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला पर असर तो नहीं डालेगा। इस सवाल का जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि 'मुझे बहुत खुशी है कि फिल्म धुरंधर इतनी अच्छी चल रही है। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा को एक नया स्तर दिया है, जो बहुत उत्साहजनक है। आमतौर पर तीन हफ्ते काफी होते हैं और यहां हम 21 दिनों की बात कर रहे हैं… ये इंडस्ट्री के लिए अच्छी बात है और इससे आपको ज्यादा इंटरव्यू देने का भी मौका मिलता है। अगर फिल्में अच्छी न चलें तो ऐसी बातचीत के लिए प्लेटफॉर्म ही नहीं रहेगा।' फिल्म को मौजूदा एक्शन वाली फिल्मों के जवाब के रूप में बनाने के सवाल पर अक्षय ने साफ किया कि उनकी टीम किसी ट्रेंड के पीछे नहीं भागी। उनका पूरा फोकस कहानी की मजबूती पर था। उन्होंने बताया कि धुरंधर ज्यादातर बड़े दर्शकों के लिए है, जबकि भूत बांग्ला बच्चों और पूरे परिवार के लिए बनी है। उन्होंने कहा, “वो फिल्म रियलिज्म पर है, वो एक्शन है और वो एडल्ट फिल्म है, ये फैमिली फिल्म है। हमारे लिए तो बहुत अच्छी बात है कि सारी फिल्में चलें, इंडस्ट्री के लिए भी अच्छी बात है।'

कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'

एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म भूत बंगला को लेकर दिए अक्षय कुमार के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article