बॉलीवुड

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन संग विद्या बालन करेंगी धांसू डांस, मेकर्स ने की तगड़ी प्लानिंग

Vidya Balan's Bhool Bhulaiyaa 3: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन और विद्या बालन साथ में धांसू डांस परफॉर्मेंस देते दिखाई देंगे।

Image

Kartik Aaryan

Vidya Balan's Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की शूटिंग शुरू हो गई है। 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद अब निर्माताओं ने इसके तीसरे पार्ट के लिए कमर कस ली है। दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक आर्यन स्टारर में विद्या बालन (Vidya Balan) की वापसी हुई है। फिल्म में उन्हें मंजुलिका के रूप में देखा जाएगा। यह पहली बार है जब कार्तिक आर्यन और विद्या बालन पहली बार बड़े परदे पर दिखाई देंगे। मेकर्स ने इन दोनों एक्टर्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज भी रखा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक और विद्या एक साथ मिलकर गणेश आचार्य द्वारा कोरियोग्राफ किए गए एक धांसू डांस सीक्वेंस को शूट करेंगे। बता दें 2007 में आई फिल्म 'भूल भुलैया' में विद्या बालन ने 'मेरे ढोलना सुन' गाने पर परफॉर्म किया था। वहीं दूसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन ने धांसू परफॉर्मेंस दी थी। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार अब मेकर्स कार्तिक आर्यन और विद्या बालन को साथ में लेकर आना चाहते हैं। इस गाने की शूटिंग लगभग 7 दिनों तक चलने वाली है। ट्रैक को कंपोज कर लिया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो 'भूल भुलैया 3' के गाने की शूटिंग मुंबई में पूरी करने के बाद टीम राजस्थान और वेस्ट बंगाल में इसके नेक्स्ट शेड्यूल को पूरा करेगी। कार्तिक आर्यन के अपोजिट में फिल्म में तृप्ति डिमरी की एंट्री हुई है। वहीं तीसरे पार्ट से मेकर्स ने कियारा आडवाणी को बाहर कर दिया है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article