बॉलीवुड

Bholaa Box Office Day 18: नहीं थम रही Ajay Devgn की मूवी की कमाई, जल्द होगी 90 करोड़ के पार

Bholaa Box Office Day 18: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) की एक्शन एंटरटेनर भोला (Bholaa) की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म भोला सिनेमाघरों में लगातार अच्छे आंकड़े दर्ज करा रही है। फिल्म ने 18 दिनों का सफर पूरा कर लिया है और अपने खाते में 84 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़ लिए हैं।

Image

Bholaa Box Office Day 18

Bholaa Box Office Day 18: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की एक्शन एंटरटेनर भोला को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं। इन 18 दिनों में भोला ने धीरे-धीरे करके लगभग 85 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं। फिल्म भोला से ट्रेड एक्सपर्ट्स को धमाकेदार कमाई की उम्मीद थी लेकिन इसने शुरुआती दिनों में चौंकाने वाले आंकड़े दर्ज नहीं कराए। हालांकि अजय देवगन की मूवी भोला 18 दिनों से सिनेमाघरों में पैर जमाए खड़ी है और लगातार कमाई करती जा रही है।

जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि अजय देवगन की भोला 18 दिनों में 84.69 करोड़ रुपये कमा चुकी है। फिल्म की कमाई में 18वें दिन जबरदस्त उछाल दर्ज की गई है। फिल्म ने बीते रविवार को अपने खाते में 2.60 करोड़ रुपये जोड़े हैं।

अगर आप सोच रहे हैं कि अजय देवगन की भोला 18 दिनों के बाद भी इतनी अच्छी कमाई कैसे कर रही है तो बता दें कि इसकी एक बड़ी वजह बॉलीवुड की तरफ से कोई अच्छी फिल्म न आना है। बॉलीवुड इंडस्ट्री ने जितनी भी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज की हैं, वो सभी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। इन फ्लॉप फिल्मों का फायदा अजय देवगन की भोला को मिला है और यह मूवी अब तक अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के आंकड़े देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि यह जल्द ही 90 करोड़ का कारोबार पूरा कर लेगी और अजय देवगन की सफल मूवीज की लिस्ट में एंट्री मार लेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article