Bhaiyya Ji Twitter Review Manoj Bajpayee Impresses Fans: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। मनोज बाजपेयी जिस भी मूवी में दिखे हैं, उन्होंने उस फिल्म में अपनी एक्टिंग से तूफान मचा दिया है। वहीं आज मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की फिल्म 'भैय्याजी' रिलीज हुई, जिसे लेकर लोगों में अलग ही क्रेज था। मनोज बाजपेयी की 'भैय्याजी' को लेकर लोग सोशल मीडिया पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। उनके रिएक्शन देख कहा जा सकता है कि दर्शकं को मनोज बाजपेयी की 'भैय्याजी' खूब पसंद आई है।
मनोज बाजपेयी की मूवी 'भैय्याजी' उनकी 100वीं मूवी है, जिसमें एक्शन की मात्रा भी भरपूर है। 'भैय्याजी' सौतेले रिश्तों में भी मिठास घोलने का काम करती है। इसमें मनोज बाजपेयी को अच्छों के लिए अच्छा और बुरों के लिए बुरा बनता दिखाया गया है। मनोज बाजपे की मूवी को लेकर एक यूजर ने कमेंट किया, "
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैय्याजी' आपको अपनी कहानी में बिजी रखेगी। खासतौर पर इसका फर्स्ट हाफ जबरदस्त है। यूं तो ये आम बदले की कहानी है, लेकिन निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की ने फिल्म को जो फ्लेवर दिया है वो कमाल का है। हालांकि सेकंड हाफ थोड़ा कमजोर लग सकता है।"
मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की 'भैय्याजी' को लेकर दूसरे यूजर ने लिखा, "भैय्याजी भौकाल। क्या सेटअप था। मनोज बाजपेयी की सुपरमेसी दिखी। शानदार कलाकार जो जबरदस्त अंदाज में डायलॉग भी बोल रहे थे। ये किसी एक्शन सीन से भी ज्यादा जबरदस्त हो सकता है। उम्मीद करता हूं कि ये अच्छी कमाई करे।"
