बॉलीवुड

Battle Of Galwan: धांसू क्लाइमेक्स सीन शूट करेंगे सलमान खान, पहले शेड्यूल की तैयारियां जोरों पर?

Salman Khan's Battle of Galwan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर सलमान खान (Salman Khan) कई महीनों से लगातार फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस मूवी के क्लाइमेक्स सीक्वेंस की शूटिंग के लिए सलमान खान ने कमर कस ली है। मेकर्स जल्द से जल्द क्लाइमेक्स को शूट करना चाहते हैं।

Image

Image Source: IMDb

Salman Khan's Battle of Galwan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने अपने नए प्रोजेक्ट 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle of Galwan) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस मूवी को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए सलमान खान हर कामयाब कोशिश करने में लगे हुए हैं। साल 2020 में इंडियन और चाइना के सैनिकों के बीच गलवान वैली में हुई भिड़ंत पर सलमान खान की यह मूवी बन रही है। इस मूवी में सलमान खान को एक आर्मी सोल्जर के रूप में देखा जाएगा। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान ने फिल्म के पहले शेड्यूल में धांसू क्लाइमेक्स सीक्वेंस को शूट करते नजर आएंगे।

जल्द ही 'बैटल '

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 'बैटल ऑफ गलवान' लगभग 2 से 3 हफ्तों लद्दाख में क्लाइमेक्स सीन्स की शूटिंग करेगी। मौसम ज्यादा ना बिगड़े इसलिए मेकर्स ने सबसे पहले फिल्म के क्लाइमेक्स सीक्वेंस को शूट करना ही सही समझा है। गलवान क्लाइमेक्स सीन इस मूवी के लिए बेहद अहम है। मेकर्स इस समय लद्दाख के मौसम को देखते हुए कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। मेकर्स ने जल्द से जल्द क्लाइमेक्स को शूट करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सलमान खान स्टारर 'बैटल ऑफ गलवान' का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। इस मूवी में सलमान खान को बड़े परदे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के देखा जाएगा। फिल्म में जेन शॉ, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म अगले साल यानी 2027 में बड़े परदे पर दस्तक देगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article