बॉलीवुड

Battle of Galwan: सलमान खान की फिल्म में होंगे जबरदस्त सॉन्ग्स, समीर अनजान ने किया खुलासा

Salman Khan's Battle of Galwan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान काफी दिनों से फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग लद्दाख में कर रहे हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान गीतकार समीर अनजान ने बताया कि 'बैटल ऑफ गलवान' में लगभग 6 गाने होने वाले हैं। इस मूवी के गाने जबरदस्त होंगे।

Image

Image Source: YouTube

Salman Khan's Battle of Galwan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग को शुरू कर दिया है। इस मूवी के लिए सलमान खान ने काफी समय पहले तैयारियां शुरू कर दी थीं। इस समय सलमान खान लद्दाख में फिल्म की शूटिंग के पहले शेड्यूल को पूरा कर रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान गीतकार समीर अनजान (Sameer Anjaan) ने फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि सलमान खान स्टारर में 6 गाने होने वाले हैं, जिसका म्यूजिक हिमेश रेशमिया द्वारा कंपोज किया जा रहा है।

'बैटल ऑफ गलवान' में होंगे 6 गाने

फ्राइडे टॉकीज के साथ बात करते हुए समीर अनजान ने कहा, 'सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' में मैंने हिमेश के साथ काम किया है। बहुत ही कमाल की हिस्टोरिकल पिक्चर है। इस मूवी का म्यूजिक भी बहुत जबरदस्त हुआ है। इसमें 5 से 6 गाने हैं। अभी यह फिल्म लद्दाख में शूट हो रही है। वहां से आकर फिर वो लोग मुंबई में थोड़ी बहुत शूटिंग करेंगे।' समीर अनजान ने यह भी बताया कि उन्होंने इस मूवी के लिए 5 गाने लिखे हैं।

सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। इस मूवी के मेकर्स ने सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह को कास्ट किया है। फिल्म में अभिलाष चौधरी, ज़ेन शॉ, सिद्धार्थ मूली, हीरा सोहल, अभिश्री सेन, विपिन भारद्वाज और निर्भय चौधरी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी में सलमान खान को एक आर्मी ऑफिस के रोल में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article