Badshah controversial song sanak: रैपर और बॉलीवुड सिंगर बादशाह (Badshah) ने अपने नए गाने 'सनक' (Sanak) पर छिड़े विवाद के बाद माफी मांगी है। बादशाह के नए गाने 'सनक' पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर बादशाह के इस गाने के खिलाफ आपत्ति भी जताई है। अब रैपर ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर अपने गाने को लेकर सफाई दी है। इसके साथ ही खुलासा किया है कि वह अब 'सनक' के लिरिक्स में बदलाव कर इसे दोबारा रिलीज करेंगे। हालांकि बादशाह ने फैंस के कुछ समय देने की गुजारिश की है। बादशाह का यह इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल बादशाह का नया गाना 'सनक' बीते दिनों काफी विवादों में रहा है। मध्यप्रदेश के महाकाल मंदिर के पुजारी के साथ ही कई भक्तों ने भी बादशाह पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। आइए बादशाह के इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
'मैंने जानबूझ कर ऐसा कुछ नहीं किया'
सनक पर छिड़े विवाद के बाद बादशाह ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरा नया गाना सनक रिलीज हुआ है, इसको लेकर जानकारी मिली है कि कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुई है। मैं आपको बता दूं, मैं कभी भी किसी की भावनाएं जानबूझकर नहीं आहत करूंगा। मैं अपने आर्टिस्टिक कंपोजिशन को बहुत ही अच्छे ढंग के साथ आप सभी के सामने रखता हूं। हाल ही में घटी इस घटना के बाद मैंने सख्त कदम उठाते हुए, अपने गाने में कुछ बदलाव किया है। इसके साथ ही इसे सारे प्लेटफॉर्म से मैंने रिप्लेस किया है, जिससे किसी भी भावनाएं आहत ना हों। गाने के लिरिक्स में बदलाव में कुछ समय लग सकता है।'
गाने पर छिड़ा विवाद
बादशाह के इस गाने में कई अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है। गाने में एक लिरिक्स पर काफी विवाद छिड़ा है, जिसमें बादशाह कहते हैं, हिट पर हिट में मारता फिरूं... तीन-तीन रात में लगातार जागता, भोलेनाथ के साथ मेरी बनती है। इस वजह से महाकाल भक्त रैपर ने काफी नाराज हैं।
