बॉलीवुड

Baaghi 4 Twitter Review : एक्शन से कहीं बढ़कर है 'बागी 4', हरनाज कौर संधू की हॉटनेस ने सोनम बाजवा को किया फेल, देखें फैंस के रिएक्शन

Baaghi 4 Twitter Review : एक्शन के दीवानों के लिए आ गई है टाइगर श्रॉफ की बागी 4। लंबे समय से हाई वोल्टेज एक्शन-ड्रामा के इंतजार में बैठे फैंस ने फिल्म का फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देख लिया है। जिसे देखने के बाद लोग अपने-अपने विचार साझा कर रहे हैं। आइए बताते हैं कैसी लगी दर्शकों को ये फिल्म

Image

Image Source: Twitter( x)

Baaghi 4 Twitter Review : टाइगर श्रॉफ-संजय दत्त स्टार मूवी बागी 4( Baaghi 4) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अपने हाई एक्शन सीन्स की वजह से यह फिल्म चर्चा में बनी हुई थी। फिल्म के ट्रेलर में जिस तरह से टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) और अन्य कलाकारों को दिखाया गया था, वह काफी इंटेन्स था। जिसके बाद फिल्म देखने की बेताबी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई थी। खैर अब फिल्म रिलीज हो गई है, बागी 4 के चाहने वालों ने फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देख डाला है। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर अपने होनेस्ट रिव्यू भी दे रहे हैं। फिल्म की स्टोरी से लेकर इसके विजुअल तक, सबकुछ फैंस को कैसा लगा। आइए आपको बताते हैं लोगों का क्या कहना है।

दर्शकों को कैसी लगी बागी 4

साजिद नाडियावाला निर्देशित मूवी बागी 4 ( Baaghi 4) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) , हरनाज कौर संधू( Harnaaz Kaur Sandhu) , सोनम बाजवा ( Sonam Bajwa) और संजय दत्त लीड रोल में हैं। इन मल्टीस्टार से सजी ये मूवी फैंस को कैसी लगी, आइए बताते हैं। ट्विटर हैंडल ( x) पर लोग अपने रिव्यू दे रहे हैं। फिल्म थिएटर से बाहर निकल रहे फैंस का कहना है कि इस बार फिल्म में कुछ नया हुआ है।

पढ़ें रिव्यू

एक मीडिया पेज ने थिएटर से निकलते लोगों से बागी 4 का रिव्यू पूछा है। जिसमें फैंस बता रहे हैं कि टाइगर श्रॉफ फिल्म में कमाल कर रहे हैं। यह उनकी बेस्ट फिल्म है।

एक अन्य यूजर का कहना है कि फिल्म का पहला हाफ एक अच्छी कहानी गढ़ रहा है, जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ रही है, ये दिलचस्प होती जा रही है।

फिल्म के एक्शन की लोग चर्चा करते नजर आ रहे हैं, एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा कि आपको इसका एक्शन बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए।

एक यूजर ने बताया कि थिएटर में केवल 20% लोग ही बैठे हैं। हॉल एक तरह से खाली हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article