बॉलीवुड

Ayushmann Khurrana Father Passes Away: दिल की बीमारी से जंग हार गए आयुष्मान खुराना के पिता, 2 दिन से थे अस्पताल में भर्ती

Ayushmann Khurrana Father Passes Away: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) के पिता पी खुराना का निधन हो गया है। पी खुराना पिछले काफी समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे और 2 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। पी खुराना दिल की बीमारी से जंग लड़ रहे थे, जिसे वो हार गए और इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए।

Image

नहीं रहे आयुष्मान खुराना के पिता पी खुराना

Ayushmann Khurrana Father Passes Away: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के पिता और जाने-माने ज्योतिषाचार्य पी खुराना का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। पी खुराना पिछले 2 दिनों से दिल की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टर्स लगातार पी खुराना को बचाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो दिल की बीमारी से जंग हार गए और इस दुनिया से विदाई लेकर चले गए। पी खुराना पंजाब के मोहाली में स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां से वो कभी घर नहीं लौट पाए।

आयुष्मान के करियर का खास ख्याल रखते थे पी खुराना

आयुष्मान खुराना अपने पिता पी खुराना के काफी करीब थे। पी खुराना अपने बेटे का खास ख्याल रखते थे। पी खुराना ने आयुष्मान खुराना की पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें तुरंत मुंबई जाने की सलाह दी थी। पी खुराना को लगता था कि वो आयुष्मान के लिए सही वक्त था कि वो मुंबई में जाकर मेहनत करें और अपना नाम कमाएं। पी खुराना की भविष्यवाणी सही साबित हुई और आयुष्मान खुराना ने थोड़े दिन स्ट्रगल करने के बाद सफलता का स्वाद चखा। वो लगातार आगे बढ़ते गए और रेडियो जॉकी से शुरू हुआ सफर सफल अभिनेता पर जा पहुंचा।

पापा की सलाह पर ही आयुष्मान खुराना ने बदली थी नाम की स्पेलिंग

पी खुराना की सलाह पर ही आयुष्मान खुराना ने अपने नाम की स्पेलिंग बदली थी। पी खुराना को लगता था कि आयुष्मान खुराना अगर अपने नाम की स्पेलिंग बदलेंगे तो आगे चलकर उन्हें सफलता प्राप्त होगी। उनका अनुमान सही साबित हुआ और आयुष्मान खुराना सफल अभिनेता बने। आयुष्मान खुराना के पिता अपारशक्ति खुराना बी जाने-माने अभिनेता हैं। वो बॉलीवुड फिल्मों में कैरेक्टर रोल्स करते नजर आते हैं। कुछ दिनों पहले उनकी जुबली नाम की वेब सीरीज रिलीज हुई, जिसे काफी सराहा गया।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article