बॉलीवुड अदाकारा आयशा टाकिया (Ayesha Takia) के पति फरहान आजमी (Farhan Azmi) के साथ गोवा के कुछ लोगों ने सोमवार की रात बदतमीजी की और उन्हें घेर लिया। फरहान अजमी के साथ ये बदतमीजी महाराष्ट्र से रिश्ता रखने के वजह से की गई है। अदाकारा ने गोवा के कुछ लोकल लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने यह जानने के बाद के साथ बदसलूकी की है कि वो महाराष्ट्र से हैंं। इस मामले में गोवा पुलिस की भी एंट्री हो चुकी है और उन्होंने फरहान पर लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर मामला दर्ज किया है। आयशा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पूरे मसले पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि सोमवार की रात उनके परिवार के लिए किसी गहरे जख्म की रह रहेगी।
अदाकारा आयशा टाकिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है, 'हमारे पास सारे सबूत हैं और सीसीटीवी फुटेज भी है। ये सभी सबूत हम अथॉरिटीज के साथ जल्द ही शेयर कर देंगे। हम कानूनी संस्थाओं के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं और हमें न्याय व्यवस्था में पूरा भरोसा है और भारतीय अदालतों पर विश्वास है।'

Ayesha Takia post
आयशा टाकिया ने हादसे की बात का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, 'ये रात हमारे परिवार के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं थी। मुझे सिर्फ यही पोस्ट मिला है और जल्द ही मैं कुछ और पोस्ट शेयर करूंगी। मेरे पति और बेटे को बुरी तरह से परेशान किया गया और लोकल लोगों के द्वारा उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। उन्हें घंटों तक परेशान किया गया और डराया गया। इन गुंडों ने पुलिस के साथ भी गलत बर्ताव किया, जो मेरे पति और बेटे को बचाने के लिए पहुंची थी। ये लोग महाराष्ट्र के लोगों से चिढ़ते हैं और क्योंकि मेरे पति और बेटा महाराष्ट्र से रिश्ता रखते हैं, जिस कारण इन्होंने उन्हें परेशान किया है। गोवा पुलिस ने भी मेरे पति के ही खिलाफ केस दर्ज किया है जबकि उन्होंने ही 100 नम्बर पर कॉल किया था ताकि पुलिस उनकी मदद करने के लिए आ सके।'
