बॉलीवुड

Avatar 2 Box Office Collection Day 4: सोमवार को फीका पड़ा अवतार 2 का जादू, कमाई में आई भारी गिरावट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 20, 2022, 11:04 AM IST

Avatar 2 Box Office Collection Day 4: अवतार 2 को इसी 16 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। हालांकि वीकेंड के बार सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।

Image

Avatar 2 Box Office Collection Day 4

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अवतार 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।
  • दुनियाभर में फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।
  • सोमवार को अवतार 2 की कमाई में भारी गिरावट आई है।

Avatar 2 Box Office Collection Day 4: हॉलीवुड फिल्म अवतार 2 (Avatar: The Way to Water) को दुनियाभर के फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म अवतार का सीक्वल है। बीते कई वर्षों से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब फिल्म के रिलीज होते ही इसको फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इंडिया में भी अवतार 2 को देखने की होड़ लगी हुई है। हर कोई इस लाजवाब फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखना चाहता है। हालांकि रिलीज के चार दिन बाद यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वीकेंड के बाद अवतार 2 की कमाई का ग्राफ एकदम से नीचे गिर गया है। सिर्फ इंडिया में ही नहीं दुनियाभर में यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन कितने करोड़ की कमाई की है?

फिल्म की कमाई में आई भारी गिरावट

अवतार 2 को बीते शुक्रवार को रिलीज किया गया था, रिलीज के बाद फिल्म ने वीकेंड का जबरदस्त फायदा उठाया है और अच्छी कमाई कर ली है। हालांकि फिल्म सोमवार को अपना प्रदर्शन जारी रखने में कामयाब नहीं रही है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार सोमवार 19 दिसंबर 2022 को अवतार 2 ने इंडिया में कुल 18.5 करोड़ की कमाई की है, वहीं वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले शुक्रवार, शनिवार और रविवार की कमाई को मिलाकर फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 3500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

अवतार 2 की जमकर तारीफ

बॉलीवुड स्टार्स से लेकर ऑडियंस तक हर कोई अवतार 2 की कहानी और वीएफएक्स की तारीफ कर रहा है। लोगों का मानना है कि जैम्स कैमरून से जिस तरह की फिल्म की उम्मीद की गई थी, अवतार 2 उनपर खरा उतरती है। सिनेमाघरों में फिल्म को देखने का एक्सपीरियंस काफी जबरदस्त है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article