Astrologer Predicts Salman-Shah Rukh Khan's Death: कई ज्योतिषी अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स की शादी और उनके तलाक को लेकर भविष्यवाणी करते हुए देखा गया। कई बार ये भविष्यवाणी सच भी साबित हुई हैं। हाल ही में ज्योतिषी सुशील कुमार सिंह ने सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बारे में ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसने फैन्स की रातों की नींद उड़ा दी है। सुशिल कुमार सिंह ने कहा कि इन दोनों सुपरस्टार की मौत एक ही उम्र में हो जाएगी। सुशील कुमार सिंह की इस भविष्यवाणी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बुरी तरह लताड़ लगाना शुरू कर दिया है। उन्होंने इसे असंवेदनशील और अनावश्यक करार दिया है।
यूट्यूब पर एक वायरल वीडियो में सुशील कुमार सिंह ने कहा कि शाहरुख खान का फेज इस समय स्थिर है लेकिन सलमान खान के लिए यह बुरा समय है। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान को जल्द ही एक गंभीर बीमारी होगी। इसके बाद उन्होंने कहा कि दोनों 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह देंगे।
सुशील कुमार सिंह ने कहा, 'सलमान खान के लिए ये समय लगातार खराब है। 2025, 2026, 2027, सब खराब चल रहा है...सलमान खान और शाहरुख खान का एक ही साल में निधन होगा। 67 की उम्र में दोनों लोग धरती छोड़ेंगे।' सुशील कुमार सिंह के इस बयान पर फैन्स ने नाराजगी जताई है। कइयों ने तो इंटरनेट पर उन्हें बुरा-भला बोलना भी शुरू कर दिया है। कुछ ने सुशील कुमार सिंह की भविष्यवाणी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई देंगी। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान की नेक्स्ट मूवी 'किंग' होगी।
