बॉलीवुड

Aryan Khan Drug Case: बेटे आर्यन खान के लिए समीर वानखेड़े के सामने गिड़गिड़ा रहे थे शाहरुख खान, बोले 'जेल जाकर वो टूट जाएगा'

Aryan Khan Drug Case: एक्स-एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट में सबूत के तौर पर कुछ चैट्स जमा की हैं, जिनमें से एक चैट शाहरुख खान के साथ की भी है। इस चैट में शाहरुख खान समीर वानखेड़े से कह रहे हैं कि वो आर्यन खान को जेल में न रखें क्योंकि वो अंदर से टूट जाएगा।

Image

Aryan Khan Drug Case: बेटे आर्यन खान के लिए समीर वानखेड़े के सामने गिड़गिड़ा रहे थे शाहरुख खान, बोले 'जेल जाकर वो टूट जाएगा'

Shah Rukh Khan-Sameer Wankhede LEAKED CHAT: आर्यन खान ड्रग मामला पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है। एनसीबी के एक्स ऑफिसर समीर वानखेड़े पर आरोप लगा है कि उन्होंने कुछ पैसों के लिए आर्यन खान को जबरन इस मामले में फंसाया था ताकि वो शाहरुख खान से वसूली कर पाएं। इस खुलासे ने देश को चौंका दिया है क्योंकि किसी को भी भरोसा नहीं हो रहा है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को यूं फंसाया जा सकता है। समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में कुछ सबूत जमा कराएं हैं, जिनमें शाहरुख खान के साथ उनकी चैट भी है। इस चैट में शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के लिए गिड़गिड़ाते दिखाई दे रहे हैं।

समीर वानखेड़े ने जो चैट जमा की है उसमें शाहरुख खान ने लिखा है, 'मैं पूरी कोशिश करूंगा कि मेरा बेटा आर्यन खान एक ऐसा इंसान बने, जिस पर सभी को गर्व हो। ये हादसा उसके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। हमारे देश को ईमानदार युवाओं की जरूरत है, मैं पूरी कोशिश करूंगा कि आर्यन अच्छा इंसान बने।'

शाहरुख खान ने मांगी थी आर्यन खान को घर भेजने की भीख

शाहरुख खान ने मैसेज में आगे लिखा था, 'मैं आपसे भीख मांगता हूं कि आर्यन को जेल में मत रखिए। वो एक इंसान के तौर पर पूरी तरह से टूट जाएगा। उसकी आत्मा तबाह हो जाएगी। आपने मुझसे वादा किया था कि आप उसे सुधारोगे और जेल नहीं भेजोगे। वो वहां जाकर पूरी तरह से टूट जाएगा और बिखरकर वापस आएगा। आप अच्छे इंसान हैं, आप उसके साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं। मैं वादा करता हूं कि मैं उन लोगों के पास जाऊंगा और उनसे भीख मांगूंगा लेकिन मेरे बेटे के घर वापस भेज दीजिए। आप अपने दिल से जानते हैं कि आर्यन के साथ बहुत ज्यादा हो रहा है। मैं एक पिता के तौर पर आपसे भीख मांग रहा हूं।'

शाहरुख खान की इस चैट के लोग कई मतलब निकाल रहे हैं। शाहरुख खान के फैंस का कहना है कि आर्यन खान के लिए शाहरुख खान का दिल पिता के तौर पर चीख रहा था, जिस कारण वो समीर वानखेड़े के सामने असहाय पिता की तरह भीख मांग रहे थे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article