Top 10 Music Videos 2021: हिना खान-शाहीर शेख, हनी सिंह और इमरान हाशमी से लेकर अंकुश तक के गानों ने मचाई धूम, देखें साल 2021 के टॉप 10 गाने

YouTube Top 10 Music Videos 2021: मूड अच्‍छा हो या बुरा गाने हमेशा साथ देते हैं। यही वजह है कि इस साल भी लोगों ने अपनी पसंद के प्‍लेलिस्‍ट तैयार किए, लेकिन कुछ गाने ऐसे वायरल हुए जो पूरे साल छाए रहे। आइए नजर डालते है इस साल के 10 सबसे पॉपुलर गानों पर।

 Top 10 Music Videos 2021
Top 10 Music Videos 2021  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी और दक्षिण भारतीय संगीत ने भी जीता दिल
  • सोशल मीडिया पर गाने को लेकर वायरल हुए कई वीडियोज
  • देश ही नहीं विदेश में भी पसंद किए गए भारतीय गाने

YouTube Top 10 Music Videos 2021: हमारा मूड हर सेकेंड बदलता रहता है। कभी गुस्‍सा तो कभी खि‍लखिलाकर हंसने का मन करता है। इन्‍हीं जज्‍बातों और इमोशन्‍स को बयां करने का एक बेहतर जरिया है संगीत। यही वजह है कि बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्‍ट्री के गाने हमेशा लोगों की जुबां पर रहते हैं। साल 2021  खत्‍म होने में एक महीने से भी कम वक्‍त बचा है, ऐसे में आज हम आपको टॉप 10 गानों के बारे में बताएंगे, जो पूरे साल छाए रहे। इन गानों ने कई रिकॉर्ड भी बनाएं। आइए नजर डालते हैं इस साल के 10 सुपरहिट गानों पर।  

राता लंबिया 
जुबिन नौटियाल और असीस कौर द्वारा गाया गया यह गीत काफी पॉपुलर हुआ। शेरशाह मूवी का यह गाना सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पर पिच्‍चराइज किया गया है। इस गाने में यह बताने की कोशिश की गई है कि जिस व्यक्ति से आप प्यार करते हैं उसके बिना रातें कितनी लंबी लगती हैं। इस गाने को बिलबोर्ड ग्लोबल एक्सक्लूसिव यूएस चार्ट्स पर भी दिखाया गया है। इसकी पॉपुलैरिटी इतनी ज्‍यादा है कि ये देश ही नहीं विदेशों में भी काफी पसंद किया गया। 

पानी पानी 
बादशाह और आस्था गिल की पावर जोड़ी के गाए इन गाने की पूरी दुनिया दीवानी हो गई। इसमें जैकलीन फर्नांडीज के जबरदस्‍त मूव्‍स भी देखने को मिले। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर जमकर रील्‍स बनाएं। अब ये गाना लोगों की प्लेलिस्ट में पसंदीदा गाने में से एक हैं।

बारिश की जाए 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा के एल्बम का ये सोलफुल गीत बारिश की जाए भी लोगों को खूब पसंद आया। इस गाने ने प्यार को एक नया अर्थ दिया। गाने के बोल गहराईओं भरे थे, जो सीधे लोगों के दिल तक उतरे। इसलिए ये लोगों का पसंदीदा गीत बन गया। 

लुट गए 
इमरान हाशमी अभिनीत तनिष्क बागची का ये रोमांटिक गाना भी लोगों को सुनने में काफी पसंद आया। इस गाने में आशिक के मन में चल रही बातों को रोचक तरीके से बताया गया है। इस गाने को भी लोगों ने खूब पसंद किया। 

सैयां जी 
यो यो हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का गाया गाना सैयां जी भी जबरदस्‍त हिट हुआ था। इस पेपी डांस नंबर को अक्‍सर डीजे पार्टियों में बजाते हैं। लोगों ने इस पर खूब रील भी बनाए हैं। वे इस गाने को सुनकर खुद को थिरकने से नहीं रोक पाते हैं। 

माणिके मांगे हिते 
गीत माणिके मांगे हिते ने भी इंटरनेट पर जबरदस्‍त धमाका किया। आकर्षक संगीत और योहानी की रेशमी आवाज ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इसके लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिली है। लोग विभिन्न भाषाओं में गाने के अलग अलग वर्जन लेकर आए हैं। 

कुंवारे में गंगा नहईले बानी
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अंकुश राजा की जोड़ी ने भी खूब धमाल मचाया। दोनों भाईयों की आवाज और अदाकारी लाखों दिलों को अपना दीवाना बनाया। उनके भोजपुरी गाने 'कुंवारे में गंगा नहईले बानी-2' को लोगों ने खूब पसंद किया। 

नदी बिचे नईया डोले
एक और भोजपुरी गाने 'नदी बिचे नईया डोले' ने भी इस साल खूब धमाल मचाया। इससे लाखों में व्‍यूज मिले हैं। ये गाना 17 अप्रैल 2021 को रिलीज हुआ था। इस गाने के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा का है। वहीं इस गाने का निर्देशन पवन पाल ने किया है।

सारंगा दरिया
लव स्टोरी फिल्म के तेलुगु गीत 'सारंगा दरिया' ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। मंगली द्वारा गाया गया ये गाना काफी हिट साबित हुआ। साईं पल्लवी के इस गाने में डांस मूव्‍स को देख लोग उनके और फैन हो गए। इस बीत के बोल सुद्दाला अशोक तेजा ने लिखे हैं। जबकि डांस मूव्स को प्रसिद्ध कोरियोग्राफर शेखर मास्टर ने कोरियोग्राफ किया है। 

बारिश बन जाना
हिना खान और शहीर शेख का मोस्‍ट पॉपुलर म्‍यूजिक वीडियो "बारिश बन जाना" भी लोगों की प्‍लेलिस्‍ट में शुमार है। स्टेबिन बेन और पायल देव द्वारा गाया ये रोमांटिक नंबर अपने आप में प्‍यार की कहानी बयां करता है। इसकी सुरीली धुन और कलाकारों के परफॉर्मेंस ने गाने को और खास बना दिया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर