Dasvi Look and Trailer Date: वर्दी में दिखा यामी गौतम का रौबदार अंदाज, जानें कब रिलीज होगी 'दसवीं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2022, 02:56 PM IST

Dasvi Look and Trailer Date: अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म दसवीं में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा यामी गौतम और निमरत कौर हैं।

Dasvi Look and Trailer Date: वर्दी में दिखा यामी गौतम का रौबदार अंदाज, जानें कब रिलीज होगी 'दसवीं'

Dasvi Look and Trailer Date: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन पिछले तीन साल से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, उनकी वेब सीरीज और फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलीज हो रही है। अब जूनियर बच्चन जल्द ही फिल्म दसवीं में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा यामी गौतम और निमरत कौर हैं। ये एक सोशल कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में अभिषेक बच्चन एक भ्रष्ट नेता के रोल में होंगे वहीं यामी गौतम पुलिसवाली बनी हैं। मेकर्स ने उनका फर्स्ट लुक साझा कर दिया है। 

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने यामी गौतम का लुक शेयर करते हुए लिखा, ‘ज्योति जी बड़ी शख्त हैं, ट्रेलर आने में अभी थोड़ा वक्त है। #DasviTrailer कल 11 बजे।' वहीं यामी ने लिखा- ‘पावर, पोजीशन ये मक्खन लगाने से ना पिघलती ये सच छोरी। मिलिए ज्योति देसवाल से #दसवी ट्रेलर में।

बता दें कि फिल्म को तुषार जलोटा डायरेक्ट कर रहे हैं। बतौर डायरेक्टर तुषार की ये पहली फिल्म है। दसवीं को स्त्री, बाला जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। दसवीं की शूटिंग आगरा के सेंट्रल जेल में हुर्द है। फिल्म दसवीं की कहानी दबंग कम पढ़े लिखे बंदी नेता की है। उस नेता को जेल होती है। जेल में नेता को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है। वह अपनी काबिलियत के दम पर जेल से दसवीं पास करता है। 

ओटीटी नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म 

फिल्म दसवीं 7 अप्रैल को ओटीटी पर ही रिलीज होगी। इस फिल्म को दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। निमरत फिल्म में बिमला देवी नाम का कैरेक्टर कर रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन के किरदार का नाम गंगा राम चौधरी है। यामी आईपीएस ऑफिसर ज्योति देसवाल बनी हैं। 

End of Article