Throwback: जब अमिताभ बच्चन- रेखा के बीच रोमांस देख रो पड़ी थीं जया बच्चन, फिर बिग बी ने लिया ये बड़ा फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2021, 08:26 AM IST

अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर के खूब चर्चे रहे हैं। जहां अमिताभ ने कभी खुलकर इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया तो वहीं दूसरी तरफ रेखा ने कई बार उनके लिए अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

Throwback: जब अमिताभ बच्चन- रेखा के बीच रोमांस देख रो पड़ी थीं जया बच्चन, फिर बिग बी ने लिया ये बड़ा फैसला

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों और दमदार एक्टिंग के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं। अमिताभ ने साल 1973 में एक्ट्रेस जया बच्चन से शादी की थी लेकिन बाद में उनका नाम एक्ट्रेस रेखा के साथ भी जुड़ा और दोनों के अफेयर के कई किस्से सामने आए। वहीं बिग बी के शादीशुदा होने के बावजूद रेखा ने भी कई बार उनके लिए अपनी भावनाओं का जाहिर किया। 

'रोने लगी थीं जया'

रेखा ने अमिताभ और जया की शादी के बारे में बात करते हुए यह तक कहा था कि वो अपनी शादी में खुश नहीं हैं। रेखा ने यह दावा किया था कि पर्दे पर उन्हें (रेखा को) बिग बी के साथ लवमेकिंग सीन (रोमांस) करते देखते हुए जया रोने लग गई थीं। 1978 में स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में रेखा ने दावा किया, 'जब वो मुकद्दर का सिकंदर फिल्म का ट्रायल शो देखने आए तब मैं प्रोजेक्शन रूम से पूरे बच्चन परिवार को देख रही थी। जया आगे की पंक्ति में बैठी थी और अमिताभ व उनके पेरेंट्स पीछे पंक्ति में थे। वो जया को उतनी ठीक तरह से नहीं देख पा रहे थे जितना मैं देख सकती थी। और हमारे लवमेकिंग सीन के दौरान, मैं उनके चेहरे पर आंसू बहते हुए देख सकती थी। रेखा के अनुसार, इस फिल्म के बाद ही बिग बी ने उनसे हमेशा के लिए दूरी बनाई और फिर कभी उनके साथ काम नहीं करने का फैसला किया।

जया को कहा था 'बेचारी'

मुझे क्या कहना है इसकी किसी को परवाह नहीं है। मैं दूसरी महिला हूं ना? माता-पिता भी परेशान हैं। जब उनके बेटे का अफेयर हो तो कौन से माता-पिता परेशान नहीं होंगे? और इमेज की बात है ना। दूसरी पार्टी यह प्यारी बेचारी इमेज में खूबसूरती से फिट बैठती है। यह इंप्रेशन अच्छा है ना? मैं आजाद हूं। वो ऐसा नहीं कर सकतीं। उन्हें छोड़कर नहीं जा सकतीं।'

रेखा ने कही थी ये बात

1984 में, रेखा ने जया पर कटाक्ष करते हुए कहा था,'अगर आप अपनी इच्छाओं को मार सकते हैं और यह जानने के बावजूद उस व्यक्ति के साथ एक छत के नीचे रह सकते हैं जो किसी और से प्यार करता है, तो यह हिम्मत की बात है। मुझे उन्हें श्रेय देना चाहिए। यह एक प्लस पॉइंट है जो मेरे पास नहीं है। मैं समझौता नहीं करूंगी। अगर आप समझौता करते हैं तो कोई रिश्ता वास्तविक रिश्ता नहीं है। अगर आप समझौता करते हैं तो आप उस रिश्ते को खत्म भी कर सकते हैं'।

मालूम हो कि रेखा, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन साथ में फिल्म सिलसिला में काम कर चुके हैं। यह फिल्म हिट रही थी जिसे दर्शकों का बहत प्यार मिला था। 

End of Article