मुंबई. शाहिद कपूर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। शाहिद कपूर और करीना कपूर की लव स्टोरी बी टाउन के सबसे चर्चित अफेयर में से एक था। शाहिद कपूर करीना के फैमिली के भी काफी करीब थे। यहां तक करीना के पिता रणधीर कपूर ने शाहिद के लिए निक नेम तक सोच लिया था।
करण जौहर के शो कॉफी विद करण में करीना के पिता रणधीर कपूर, चाचा ऋषि कपूर और राजीव कपूर बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस दौरान सभी ने बताया कि उन्हें निकनेम कैसे मिले थे।
शो के होस्ट करण जौहर ने जब पूछा कि आप अपनी बेटी करीना के बॉयफ्रेंड शाहिद को क्या नाम देंगे। इस पर बिना वक्त गवाएं रणधीर जी ने जवाब दिया- 'डोडो।' आपको बता दें कि करीना का निकनेम बेबो है।
बन गई थीं वेजिटेरियन
कॉफी विद करण में करीना कपूर ने खुलासा किया था कि शाहिद के प्यार में इतनी दीवानी थीं कि उन्होंने नॉन वेज खाना भी छोड़ दिया था। दरअसल शाहिद वेजीटेरियन हैं।
करीना कपूर ने करण जौहर के शो पर बताया था कि करीना के इस फैसले से उनके पिता उनसे बहुत नाराज हुए थे। दरअसल उनका मानना था कि करीना यदि नॉन वेजिटेरियन हो जाएंगी तो पतली हो जाएंगी।
मां बनीं ब्रेकअप की वजह?
रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर की मां बबीता कपूर और बड़ी बहन करिश्मा कपूर उनके और शाहिद के रिश्ते के खिलाफ थीं। शाहिद और करीना ने 36 चाइना टाउन, मिलेंगे-मिलेंगे, जब वी मेट, फिदा जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया।
बताया जाता है कि करीना अक्सर अपने प्रोड्यूसर्स को उनके अपोजिट शाहिद को साइन करने के लिए कहती थीं। बेटी का यह बर्ताव मां बबीता को अनप्रोफेशनल लगता था।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।