जब वहीदा रहमान के प्यार में दीवाने हो गए थे गुरु दत्त, शादीशुदा जिंदगी में दरार ने ले ली थी अभिनेता की जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2021, 06:15 PM IST

शानदार फिल्मी करियर रखने वाले गुरु दत्त अपने निजी जीवन में बेहद उतार चढ़ाव भरे दौर से गुजरे। वहीदा रहमान और गीता दत्त से उनके लगाव के बीच ऐसे ऐसे मोड़ आए कि उदास अभिनेता ने जिंदगी को ही अलविदा कह दिया।

जब वहीदा रहमान के प्यार में दीवाने हो गए थे गुरु दत्त, शादीशुदा जिंदगी में दरार ने ले ली थी अभिनेता की जान

मुंबई: जब भी सिनेमा के बीते दौर की याद करते हुए गुरु दत्त के नाम का जिक्र आता है तो उनकी पत्नी गीता रॉय और कथित प्रेमिका वहीदा रहमान की चर्चा भी हो ही जाती है। इन तीनों का एक ऐसा लग ट्राएंगल था जिसकी चर्चा फिल्म जगत में होती रहती थी।

तमिलनाडु राज्य में साल 1938 में जन्मीं वहीदा अपनी खूबसूरती और शानदार अदाकारी के लिए मशहूर थीं और 50 व 60 के दशक में अभिनेत्रियों के बीच एक जाना मान नाम भी थीं।

एक्ट्रेस को बचपन से ही डांस और संगीत का शौक था और बचपन में वह डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं लेकिन आर्थिक कारणों से उन्हें फिल्मों में काम करना पड़ा।

गुरुदत्त की फिल्म सीआईडी से वहीदा ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी और बाद में गुरु और वहीदा की शानदार केमेस्ट्री फिल्मों में देखने को मिली। हालांकि इस बीच फिल्मी दुनिया में इस बात की चर्चा बढ़ने लगी कि गुरुदत्त वहीदा के साथ अपना बहुत सारा समय बिताते हैं।

अभिनेता की पत्नी गीता को इस बात की जानकारी लग गई और मशहूर फिल्म 'प्यासा' के दौरान गीता व गुरु के बीच मतभेद सामने भी आने शुरू हो गए।

सफल करियर, दुखद निजी जिंदगी: दरअसल जीवन में कई सफलताएं हासिल करने के बावजूद गुरु दत्त का अंत काफी दुखद रहा। शादीशुदा जिंदगी में दूसरी महिला आ जाने के बाद गुरु दत्त का जीवन में दरार आ गई थी।

गीता रॉय से शादी, फिर वहीदा से नजदीकियां: गुरुदत्त की गीता से मुलाकात फिल्म 'बाजी' के दौरान हुई  और उस समय गीता रॉय एक गायिका के रूप में मशहूर हो चुकी थीं। दोनों का प्यार परवान चढ़ता रहा और 1953 में गुरु दत्त और गीता रॉय की शादी हो गई।

शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही थी कि इसी दौरान दोनों के बीच दरार आनी शुरु हुई। इसकी वजह वहीदा रहमान को बताया जाता है। दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें थीं और इसी दौरान गुरु दत्त को वहीदा के नाम से एक पत्र मिला, जिसमें उनसे मुलाकात के लिए कहा गया था। गुरु दत्त को इस पर शक हुआ और वह अपने दोस्त के साथ मौके पर पहुंचे, यहां उनकी पत्नी अपनी किसी दोसत के साथ मौजूद थीं। घर आकर दोनों के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ।

पत्नी गुरु दत्त से अलग हो गईं और अपनी बेटी से भी अभिनेता को मिलाने से इनकार कर दिया। इस बीच उदास गुरु दत्त शराब के लती हो गए और एक दिन गिलास में पीसकर नींद की गोलियां खाकर गुरु दत्त ने सुसाइड कर लिया।

End of Article