Koffee With Karan 7: टाइगर श्रॉफ इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को करते हैं मन ही मन पसंद, करण जौहर से कही दिल की बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2022, 06:48 PM IST

Tiger Shroff Was manifesting koffee with karan 7: कॉफी विद करण में टाइगर श्रॉफ से जब पूछा गया की उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है तो टाइगर ने कहा कि, 'मैं फिलहाल सिंगल हूं, कम से कम मुझे तो यही लगता है और मैं इस वक्त चारों ओर देख रहा हूं।'

Koffee With Karan 7: टाइगर श्रॉफ इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को करते हैं मन ही मन पसंद, करण जौहर से कही दिल की बात

koffee with karan 7: कॉफी विद करण का सुप्रसिद्ध कॉफी काउच अक्सर बॉलीवुड सितारों के लिए मैचमेकिंग की सबसे बेहतरीन जगह बन जाती है। हाल ही में ऐसा ही कुछ कॉफी विद करण सीजन 7 के नए एपिसोड में भी देखने को मिल सकता है। जिसमें कॉफी काउच की शोभा बढ़ाने के लिए टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन नजर आने वाले हैं। टाइगर जो कथित तौर पर बहुत लंबे समय से अभिनेत्री दिशा पाटनी को डेट कर रहे थे। उन्होंने करण जौहर के इस चैट शो में साफ तौर पर खुद को सिंगल घोषित कर दिया है। टाइगर और दिशा के ब्रेकअप की खबरें पिछले कुछ हफ्तों से बी टाउन में बहुत तेजी फैलती दिखी थी। हालांकि दोनों ने ही इससे पहले ब्रेकअप की बात पर अभी तक कोई मुहर नहीं लगाई थी।     

टाइगर ने बॉलीवुड की इस अभिनेत्री को किया मेनिफेस्ट
कॉफी विद करण में टाइगर श्रॉफ से जब पूछा गया की उनका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है तो टाइगर ने कहा कि, 'मैं फिलहाल सिंगल हूं, कम से कम मुझे तो यही लगता है और मैं इस वक्त चारों ओर देख रहा हूं।' करण जौहर सीजन के हर एपिसोड में सितारों को अपने क्रश के बारे में बोलने पर मजबूर करते आए हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि शो का कॉफी काउच ही बॉलीवुड की कई सफल रिलेशनशिप्स का सीक्रेट है। आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को मेनिफेस्ट किया था आज दोनों की शादी हो चुकी है, इसी तरह कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के विषय में भी कहा जाता है। 

इसी बात को मानते हुए टाइगर ने भी अपनी किस्मत आजमाई और अपनी क्रश का नाम पूछे जाने पर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का नाम लेते नजर आए। टाइगर कहते हैं कि, 'मैं हमेशा ही श्रद्धा कपूर से काफी प्रभावित रहा हूं। मुझे लगता है कि वे ग्रेट हैं।' टाइगर और श्रद्धा बागी और बागी 3 में बड़ा पर्दा शेयर करते नजर आए थे।

तीसरी बार कॉफी विद करण में आए टाइगर
कॉफी विद करण सीजन 7 में टाइगर का आगमन तीसरी बार हुआ है। इससे पहले वे सीजन 5 में अपने पिता जैकी श्रॉफ के साथ आए थे। जिसके बाद सीजन 6 में वे अपने स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू की को-स्टार्स तारा सुतारिया और अनन्या पांडे के साथ नजर आए थे। और अब ये तीसरी बार है जब टाइगर कॉफी काउच पर चार चांद लगाने के लिए अभिनेत्री कृति सेनन के साथ आए हैं। कृति ने इससे पहले सीजन 6 में कार्तिक आर्यन के साथ अपना कॉफी विद करण डेब्यू किया था।

सुर्खियों में बना रहता है कॉफी विद करण
शो ने अपने बेहतरीन 7 सीजन लॉन्च करने के साथ साथ बहुत तरह की नकारात्मक प्रतिक्रिया और ट्रोलिंग का सामना भी किया है। सीजन 7 में कॉफी काउच पर आपने आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, सामंथा रूथ प्रभु, आमिर खान, करीना कपूर जैसे फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों से उनकी जिंदगी के कैंडिड पन्ने पलटते देखा होगा। लेकिन इसी के साथ शो को दर्शकों से बहुत नफरत भी मिली है। जिसके बारे में बात करते हुए करण बताते हैं, 'बहुत सी नफरत कभी-कभी मनोरंजक भी हो जाती है। क्योंकि कई बार मुझे ये सोचके हैरानी होती है कि दर्शक एक तरफ शो को इतना कोस रहे हैं और वहीं दूसरी इसे इतना देख भी रहे हैं? मैंने ट्विटर और अन्य पोर्टलों पर कॉफी विद करण को लेकर कई बातें पढ़ी हैं। इसकी रील और रीलों के बारे में जो जानकर मैं काफी हिला हुआ तथा टच्ड महसूस कर रहा हूं। मेरा मतलब है कि, आपने उस चीज के लिए इतनी लंबी बातें लिख दी इतने लंबे कॉलम लिख दिए। और आपने अपने जीवन से इतना समय निकाला, वो भी उस चीज के लिए जिससे आप इतनी नफरत करते हैं।'

End of Article