मुंबई. राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव को बॉलीवुड का वन टाइम वंडर कहा जाता था। कुमार गौरव को फिल्म नाम से पहचान मिली थीं। हालांकि, इसके बाद वह बॉलीवुड से दूर चले गए थे। कुमार गौरव ने संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी की थी। इससे पहले उनकी सगाई राज कपूर की बेटी रीमा कपूर से टूट चुकी थी।
राज कपूर और कुमार गौरव के पिता राजेंद्र कुमार एक ही पीढ़ी के एक्टर थे। ऐसे में दोनों की बेहद करीबी दोस्ती थी। कुमार गौरव से इंप्रेस होकर राज कपूर अपनी बेटी रीमा की शादी उनसे करवाा चाहते थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमार गौरव की फिल्म लव स्टोरी रिलीज हो गई थी। ये फिल्म हिट रही थी, फिल्म की रिलीज के वक्त कुमार गौरव और उनकी को-स्टार विजेयता के अफेयर की खबरें आने लगी। इसके बाद दोनों की सगाई टूट गई।
विजेता से भी टूटा रिश्ता
कुमार गौरव और विजेयता पंडित की फिल्म लव स्टोरी के हिट होने के बाद उनके प्यार की चर्चा बी टाउन में होने लगी। यहां तक कहा गया कि दोनों शादी कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमार गौरव के पिता राजेंद्र कुमार को विजेता के साथ उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके अलावा कहा गया कि संजय दत्त की बहन नम्रता से कुमार गौरव की नजदीकियां भी बढ़ रही थी। ऐसे में दोनों ने रिश्ता खत्म करने का फैसला किया।
1984 में की शादी
कुमार गौरव ने साल 1984 में संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने दो साल तक डेट किया था। कुमार गौरव और नम्रता दत्त की दो बेटियां साची कुमार और सिया कुमार हैं।
कुमार गौरव की बड़ी बेटी साची कुमार की शादी 2014 में मशहूर बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर कमाल अमरोही के बेटे बिलाल अमरोही से हुई थी। साल 2019 में सिया की शादी आदित्य उदानी से हुई थी।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।