फर्स्ट लुक: जवानी जानेमन में कुछ ऐसा होगा तब्बू का लुक, सैफ अली खान-आलिया फर्नीचरवाला के साथ आएंगी नजर

बॉलीवुड
Updated Jul 26, 2019 | 09:49 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन में तब्बू नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म में अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है।

Tabu first look from Jawaani Jaaneman
Tabu first look from Jawaani Jaaneman  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जवानी जानेमन से तब्बू का फर्स्ट लुक सामने आया
  • फिल्म में सैफ अली खान लीड रोल में हैं
  • जवानी जानेमन से पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला डेब्यू कर रही है

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन काफी वक्त से चर्चा में है। कई दिनों से फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब कंफर्म हो गया है कि जवानी जानेमन में तब्बू नजर आने वाली हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी। इन दिनों फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही हैं।

तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम पर जवानी जानेमन में अपने लुक की एक फोटो शेयर की है। जिसमें वे बोहो-शीक लुक में नजर आ रही हैं। यहां उन्होंने ब्लू डेनिम्स के साथ ब्लैक एम्बॉएडर्ड केप कैरी किया है। इस लुक को उन्होंने बेज बूट्स से पूरा किया। सबटल मेकअप के साथ तब्बू ने अपने बालों को मैसी लो पोनीटेल में बांधा हुआ है। ये फोटो पीछे की तरफ से ली गई है। उन्होंने इसके साथ लिखा फर्स्ट लुक।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tabutiful) on

तब्बू का ये ग्लैमरस अवतार फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है। एक फैन ने लिखा, 'रॉकस्टार', तो वहीं दूसरे ने कमेंट किया, 'जबरदस्त।' 

Tabu

आपको बता दें कि पहले खबरें आ रही थीं कि जवानी जानेमन में करीना कपूर खान अपने पति सैफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म में वे उनकी एक्स-लवर का किरदार निभाएंगी। हालांकि अब तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। इससे पहले ही करीना फिल्म हैप्पी एंडिंग में सैफ की एक्स के कैमियो रोल में दिख चुकी हैं।

जवानी जानेमन को नितिन कक्कड़ डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में सैफ, आलिया के पिता के रोल में हैं, जो अब भी अपनी उम्र के हिसाब से बर्ताव नहीं करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में सैफ 40 साल के पिता का रोल निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने अपना वजन भी कम किया है। इस फिल्म की शूटिंग जून में लंदन में शुरू हुई थी और उम्मीद की जा रही है कि साल के आखिर तक ये खत्म हो जाएगी।

खास बात ये है कि सैफ अपने प्रोडेक्शन हाउस ब्लैक नाइट फिल्म्स के बैनर तले जवानी जानेमन को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। उन्होंने पहले इस बारे में कहा था कि उन्हें को-प्रोड्यूस करने के लिए सही प्रोजेक्ट मिल गया है। इसके अलावा जय शेवाक्रमनी का नॉर्थन लाइट्स फिल्म्स और जैकी भगनानी का पूजा एंटरटेनमेंट इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tabutiful) on

तब्बू की अगर बात करें तो वे पिछले महीने रिलीज भारत में कैमियो करते हुए नजर आईं थीं। इस फिल्म वे सलमान खान की बहन के किरदार में दिखीं थीं। वहीं पिछले साल तब्बू ने आयुष्मान खुराना की अंधाधुन से खूब सुर्खियां बटोरी थी। फिल्म में तब्बू की जबरदस्त एक्टिंग को बहुत सराहा गया था। इस मिस्ट्री थ्रिलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर