Rajnikanth Hospitalised: कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी बिगड़ी रजनीकांत की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 25, 2020, 01:41 PM IST

सुपरस्टार रजनीकांत की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हाल ही में उनकी फिल्म के सेट पर 8 क्रू मेंबर कोरोना पॉजिटिव मिले थे जिसके बाद रजनीकांत की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

Rajnikanth Hospitalised: कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी बिगड़ी रजनीकांत की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

सुपरस्टार रजनीकांत को अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें आज सुबह ब्लड प्रेशर में तेजी से उतार- चढ़ाव होने के चलते हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रजनीकांत पिछले करीब 10 दिन से हैदराबाद में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और सेट पर करीब 8 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

रजनीकांत की फिल्म के सेट पर कई लोगों के कोरोना की चपेट में आने के बाद 22 दिसंबर को रजनीकांत का भी टेस्ट हुआ लेकिन उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई, लेकिन वो तभी से आइसोलेशन में थे और उनकी सेहत का ध्यान रखा जा रहा था। कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण नहीं होने के बावजूद उनके ब्लड प्रेशर में तेज उतार- चढ़ाव देखा गया और इसी की जांच के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अपोलो अस्पताल द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक बीपी में तेज उतार- चढ़ाव और थकावट के अलावा उनमें कोई दूसरे लक्षण नहीं हैं और उनकी हालत स्थिर है।



मालूम हो कि रजनीकांत की फिल्म 'अन्नाथे' फिल्म की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में चल रही थी। सिर्फ प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को ही शूटिंग के वक्त परिसर में रहने की अनुमति दी गई थी। टीम को बायो-सिक्योर बबल में 45 दिनों तक शूटिंग करने थी ताकि कोरोना संक्रमण से बचा सके। हालांकि, तमाम प्रयासों के बाद भी ऐसा नहीं हो सका। बता दें कि रजनीकांत ने इस फिल्म की शूटिंग 14 दिसंबर को शुरू की थी।

End of Article