स्टार नेटवर्क ने करोड़ों में खरीदी अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली,‌ एक्टर की वजह से मेकर्स को मिली शानदार डील ‌ ‌

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 12:27 AM IST

Cuttputlli Rights Sold For A Huge Amount: खिलाड़ी कुमार को अब डिजनी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म कठपुतली में देखा जाएगा। इस फिल्म के राइट्स को करोड़ों में बेचा गया है।

स्टार नेटवर्क ने करोड़ों में खरीदी अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली,‌ एक्टर की वजह से मेकर्स को मिली शानदार डील ‌ ‌
Photo Credit: Instagram

Cuttputlli Rights Sold For A Huge Amount: हॉटस्टार के साथ अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी आगामी फिल्म के लिए हाल ही में तीसरी डील की है। लक्ष्मी (Laxmii) और अतरंगी रे (Atrangi Re) के बाद अब खिलाड़ी कुमार की फिल्म कठपुतली (Cuttputlli) डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म के राइट्स को लेकर काफी चर्चा की जा रही है। लेकिन हाल ही में यह खबर आई है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म कठपुतली के राइट्स करोड़ों में खरीदे गए हैं। 

पिंकविला‌ की एक खबर के अनुसार, स्टार नेटवर्क ने अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली के राइट्स को 180 करोड़ रुपए में खरीदा है। फिल्म ट्रेड से जुड़े एक सोर्स ने यह जानकारी दी है कि फिल्म कठपुतली के डिजिटल राइट्स को 135 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। इसके साथ सेटेलाइट और म्यूजिक से 45 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। स्टार नेटवर्क ने  कुल180 करोड़ रुपए में इस डील को तय किया है। कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार की वजह से फिल्म के मेकर्स को इतना शानदार डील मिला है।

रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा रहा है। यह फिल्म 2 सितंबर को डिजनी प्लस हॉटस्टार स्टार पर रिलीज होने वाली है।बेल बॉटम के बाद पूजा एंटरटेनमेंट और रंजीत के साथ अक्षय कुमार का यह दूसरा प्रोजेक्ट है। इसके बाद अक्षय कुमार को अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में भी देखा जाएगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार के पाइप लाइन में अभिषेक कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म रामसेतु भी है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म इस वर्ष दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।

End of Article