SS Rajamouli ने बताया- '65 दिन तक चली थी RRR' के इंटरवल सीन की शूटिंग, खर्च हुए 75 लाख रुपए'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2022, 10:19 AM IST

RRR Film Interval Scene: एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने बताया कि फिल्म के इंटरवल सीन की शूटिंग 65 दिन में 75 लाख रुपए के लागत में हुई थी।

SS Rajamouli ने बताया- '65 दिन तक चली थी RRR' के इंटरवल सीन की शूटिंग, खर्च हुए 75 लाख रुपए'

RRR Interval Scene Shooting: बाहुबली फिल्म के डायरेक्टर एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर का फैंस पिछले चार साल से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर में विजुअल इफेक्ट्स को देखकर फैंस को बाहुबली की यादें ताजा हो रही है। अब एस.एस राजामौली ने बताया कि फिल्म के इंटरवल सीन की शूटिंग के लिए 75 लाख रुपए खर्च हुए थे। 

एक इंटरव्यू में एस.एस.राजामौली (SS Rajamouli) ने कहा, 'जब हमारे पास इतनी बड़ी यूनिट है। अगर कुछ गलत हो जाता है तो हर मिनट में लाखों रुपए खर्च होते हैं। हम 65 रातों तक 'आरआरआर' के इंटरवल सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। ऐसे सैकड़ों एक्टर थे जिन्हें अलग-अलग देशों से बुलाया गया था। हर रात की शूटिंग का खर्चा 65 लाख रुपए था।' आपको बता दें कि आरआरआर (RRR Cast) में आलिया भट्ट, राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं। फिल्म ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। 

SS Rajamouli's RRR gets new release date; Jr NTR, Ram Charan film will  arrive on Jan 8 - Hindustan Times

स्थगित हुई रिलीज 
कोरोना के देशभर में बढ़ते हुए मामले के कारण फिल्म के रिलीज को टालने का फैसला किया है। फिल्म जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली थी। अब फिल्म की रिलीज डेट बताई नहीं गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरआरआर का कुल बजट 350 से 400 करोड़ रुपए है। फिल्म पहले 30 जुलाई 2020 को रिलीज होने वाली थी। इसे आगे बढ़ाकर 7 जनवरी 2022 कर दिया गया था। अब मेकर्स ने नए डेट की घोषणा नहीं की है। 

SS Rajamouli feels having big stars in a film is as important as a story  that connects universally - The Economic Times

ऐसी है फिल्म की कहानी 
आरआरआर की बात करें तो ये फिल्म अल्लूरी सीताराम राजू और कोमारम भीम की जिंदगी पर आधारित है। जूनियर एनटीआर कोमारम भीम और राम चरण अल्लूरी सीताराम राजू के रोल में नजर आने वाले हैं। 

एस.एस.राजामौली की इस फिल्म 'आरआरआर' फिल्म के नॉर्थ इंडियन राइट्स 140 करोड़ रुपए में बिके है। इस डील के बाद फिल्म ने रिलीज से पहले ही 890 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने बाहुबली 2 को पछाड़ दिया है। 
 

End of Article