Femina Miss India 2022: मिस इंडिया 2022 बनीं शिनी शेट्टी, जानें 21 वर्षीय इस ब्यूटी क्वीन के बारे में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 06:33 AM IST

Femina Miss India 2022: ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022’ की विनर बनी हैं शिनी शेट्टी। शिनी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 21 वर्षीय शिनी कर्नाटक की रहने वाली हैं।

Femina Miss India 2022: मिस इंडिया 2022 बनीं शिनी शेट्टी, जानें 21 वर्षीय इस ब्यूटी क्वीन के बारे में

Femina Miss India 2022: देश को अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिल गई है। रविवार को फेमिना मिस इंडिया 2022 की घोषणा की गई और ये खिताब अपने नाम किया है कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी ने। सिनी ने कई खूबसूरत और इंटेलिजेंट को- कंटेस्टेंट्स को मात देकर ये खिताब जीता। 

रविवार को JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में सिनी को फेमिना मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया गया। 21 वर्षीय सिनी का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन वो कर्नाटक की रहने वाली हैं। उनके पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर्स की डिग्री है और फिलहाल वो सीएफए का एक प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। इतना ही नहीं वोे भरतनाट्यम डांसर भी हैं।

फर्स्ट रनरअप

इसकी फर्स्ट रनर अप रहीं राजस्थान की रहने वाली रूबल शेखावत। रूबल का मानना है कि परफेक्शन से ज्यादा जरूरी प्रोग्रेस है। रूबल को डांसिंग, एक्टिंग, पेंटिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रुचि है और बैडमिंटन खेलना पसंद है।

सेकंड रनरअप

वही उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान सेकंड रनरअप बनीं। 21 वर्षीय शिनाता स्कॉलर रही हैं और हमेशा लीडरशिप रोल प्ले किए हैं। वह खुद को व्यक्त करना पसंद करती है, उन्हें म्यूजिक सुनना और प्रियजनों के साथ बातचीत करना पसंद है। 

नेहा धूपिया के 20 वर्ष पूरे

नेहा धूपिया को फेमिना मिस इंडिया का ताज जीते हुए 20 साल पूरे हो गए हैं! नेहा धूपिया क्राउन पहने यहां स्टेज पर पहुंचीं और इस खास मौके को सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनके पेरेंट्स, पति अंगद बेदी और दोनों बच्चे भी मौजूद थे। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने शो के दौरान परफॉर्मेंस दीं।

बता दें कि इस ग्रैंड फिनाले को 17 जुलाई 2022, रविवार को दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

End of Article