मुंबई. अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी रिलीज हो गई है। पहले दिन ही फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। वहीं, फिल्म में सूर्यवंशी के साथ-साथ सिंघम (अजय देवगन) और सिंबा (रणवीर सिंह) भी नजर आ रहे हैं। सूर्यवंशी में सिंघम 3 का भी हिंट दिया हुआ है।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंघम 3 साल 2023 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो सकती है। सिंघम 3 में बाजीराव सिंघम पाकिस्तान के आंतकवादियों से भिड़ते हुए नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग कश्मीर और दिल्ली में अगले साल सितंबर तक शुरू हो जाएगी। फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी खुद सिंघम 3 की घोषणा करेंगे।

फिल्म में होगा अक्षय-रणवीर का कैमियो
सूर्यवंशी में अजय देवगन और रणवीर सिंह का कैमियो था। इसी तरह सिंघम 3 में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार का बतौर सिंबा और सूर्यवंशी कैमियो होगा। रोहित शेट्टी इसके अलावा फिल्म सर्कस को भी डायरेक्ट कर रहे हैं। सर्कस में रणवीर सिंह और जैक्लीन फर्नांडिज अहम रोल में नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह का फिल्म में डबल रोल होगा।
पहले दिन कमाए 26 करोड़ रुपए
सूर्यवंशी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक दिवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ने शुक्रवार को 26.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने दिल्ली और यूपी में 5.58 करोड़ रुपए, गुजरात और सौराष्ट्र में 5.16 करोड़ रुपए और महारष्ट्र और गोवा में 4.57 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। आपको बता दें कि फिलहाल कई राज्यों में थिएटर 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले हैं।

