रेव पार्टी में डीजे बने थे सिद्धांत कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इनसाइड वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2022, 05:07 PM IST

Siddhanth Kapoor Inside Video From Bengaluru Party: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कथित तौर पर ड्रग्स रखने को लेकर श्रद्धा कपूर से 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पूछताछ की थी....

रेव पार्टी में डीजे बने थे सिद्धांत कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इनसाइड वीडियो

Inside Video From Bengaluru Rave Party: शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने कथित रेव पार्टी में ड्रग्स के लिए टेस्ट में पॉजिटिव पाए जान के बाद हिरासत में लिया है। रविवार की रात पुलिस को सूचना मिलने के बाद एक फाइव स्टार होटल में रात भर में ड्रग पार्टी का भंडाफोड़ हुआ। नशीली दवाओं के उपयोग के लिए वहां मौजूद लोगों के रक्त के सैंपल लिए गए। जब टेस्ट सकारात्मक पाया गया तो इसके बाद सिद्धांत सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अब पार्टी के कई इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

एक क्लिप में सिद्धांत को रेव पार्टी में डीजे की भूमिका निभाते हुए देखा गया था, जिसमें लोग उनके म्यूजिक पर नाच रहे थे। एक अन्य लीक क्लिप में पुलिस अधिकारियों को पार्टी में छापेमारी करने के बाद लोगों से बात करते हुए दिखाया गया है। श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत उन छह लोगों में शामिल हैं जिन्हें ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया है और उन्हें उल्सूर पुलिस स्टेशन में रखा गया है। अपने बेटे के ड्रग टेस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए शक्ति कपूर ने एटाइम्स से कहा, 'मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं - यह संभव नहीं है।'

बेंगलुरु पुलिस के हवाले से कहा गया है, 'अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को कल रात बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया। वह कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल है।'

विवाद के बारे में बोलते हुए, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने अपने विचार शेयर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और कहा कि निर्माताओं, डीलरों को भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए, ना कि सिर्फ उपयोगकर्ताओं को...। उन्होंने लिखा, 'मैं नशीली दवाओं के सेवन के खिलाफ हूं, लेकिन जब तक न्याय प्रणाली में सफाई नहीं हो जाती, तब तक चीजें नहीं सुधरेंगी। उत्पादकों, डीलरों को गिरफ्तार करें, न कि केवल उन उपयोगकर्ताओं को जो किसी ऐसे पदार्थ के आदी हो सकते हैं जो उनके जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है और कई अन्य लोगों पर अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालते हैं। मुझे उम्मीद है कि मेरा दोस्त सिद्धांत इससे मजबूत और समझदार बनकर निकलेगा।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कथित तौर पर ड्रग्स रखने को लेकर श्रद्धा कपूर से 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पूछताछ की थी। लेकिन उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला था।

End of Article