हिमाचल प्रदेश के बगलामुखी दरबार में Shilpa Shetty-Raj Kundra ने करवाई तांत्रिक पूजा, सिद्ध मंदिरों में टेका मत्था

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2021, 10:38 PM IST

Shilpa Shetty-Raj Kundra At Baglamukhi Mandir: बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी अपने पति के साथ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित मशहूर बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। कल‌ रात शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने यहां तांत्रिक पूजा भी करवाया।

हिमाचल प्रदेश के बगलामुखी दरबार में Shilpa Shetty-Raj Kundra ने करवाई तांत्रिक पूजा, सिद्ध मंदिरों में टेका मत्था

Shilpa Shetty And Raj Kundra At Baglamukhi Mandir: बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के साथ हिमाचल प्रदेश की धार्मिक यात्रा पर निकल पड़ी हैं। जब से शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में जमानत मिलने के बाद बाहर आए हैं तब से पहली बार दोनों को एक साथ देखा गया है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित मशहूर बगलामुखी मंदिर (Baglamukhi Mandir Himachal Pradesh) में मत्था टेकते हुए नजर आए। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों ने यहां कल रात हवन पूजन भी किया। 

बगलामुखी मंदिर पहुंचे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। यह दोनों सेलिब्रिटीज धार्मिक यात्रा के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं, जहां इन दोनों को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित बगलामुखी मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने बगलामुखी मंदिर में तांत्रिक पूजा भी करवाया। इसके साथ इन दोनों ने कांगड़ा घाटी में स्थित सिद्ध मंदिरों में मत्था भी टेका। मान्यताओं के अनुसार, जो भी भक्त बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने आते हैं उन्हें कष्टों से छुटकारा मिलता है तथा उनके शत्रुओं का विनाश होता है। जब से राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में जमानत मिली है तब से पहली बार शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने पब्लिक अपीरियंस दिया है। 

इससे पहले शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज पहुंचे थे। यहां इन दोनों सेलिब्रिटीज ने शक्तिपीठ चामुंडा नंदीकेश्वर धाम मंदिर के दर्शन किए थे। इस मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद इन दोनों ने अपने फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक करवाई थीं। इस धार्मिक यात्रा की वजह से एक बार फिर शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा सुर्खियों में छा गए हैं। 

End of Article