The Family Man 2: आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं 'साजिद' शहाब अली, पैसों की कमी के कारण खाली करना पड़ा फ्लैट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2021, 11:21 AM IST

The Family Man 2 Shahab Ali: द फैमिली मैन सीजन 2 में आतंकी साजिद के किरदार से चर्चा में आए शहाब अली ने आर्थिक तंगी का खुलासा किया। शहाब ने कहा कि उन्हें अपना फ्लैट तक खाली करना पड़ा।

The Family Man 2: आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं 'साजिद' शहाब अली, पैसों की कमी के कारण खाली करना पड़ा फ्लैट

मुंबई. द फैमिली मैन के पहले और दूसरे सीजन में आतंकी साजिद के किरदार को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साजिद का किरदार शहाब अली ने निभाया है। शहाब अली ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। इस कारण उन्हें अपना फ्लैट तक छोड़ना पड़ा था। 

न्यूज 18 से बातचीत में शहाब ने बताया, ' मैं बहुत ही साधारण पृष्ठभूमि से आता हूं। मेरे लिए आर्थिक रूप से हमेशा मुश्किल भरा रहा है। अभी भी हालात बदले नहीं हैं। सब कुछ आने वाले काम पर निर्भर करता है। काम को और अधिक काम में तब्दील करने की जरूरत होती है। अगर ऐसा हुआ तो सब कुछ अच्छा होने वाला है। इसके अलावा म्यूजिकल शो ने आर्थिक तौर पर स्थिरता दी। मैं मुंबई आना चाहता था लेकिन जानता था कि मैं वहां नहीं रह सकता। दिल्ली से मुंबई आना मेरे लिए वाकई एक बड़ा कदम था। फैमिली मैन ने भी मुझे कुछ उम्मीद दी है।

The Family Man' actor Shahab Ali aka Sajid opens up about working with  Manoj Bajpayee, Samantha Akkineni

लॉकडाउन में  वापस लौटे घर 
शहाब अली आगे कहते हैं, 'कोरोना लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर मुश्किलें  आ गई। इस कारण मुझे एक बार फिर वापस अपने होमटाइन दिल्ली जाना पड़ा और अभी तक मैं मुंबई वापस लौटकर नहीं आ पा रहा हूं। फैमिली मैन की रिलीज से पहले मुश्किल काफी बढ़ गई थी। सारे काम रुक गए और मुझे मुंबई में अपना फ्लैट खाली करके वापस आना पड़ा। मैं आज भी घर पर हूं। अब सीजन 2 आ गया है उम्मीद है कि अब चीजें बदल जाएंगी।'

The Family Man 2: Intimate scenes with Samantha Akkineni were deleted, says Shahab  Ali aka Sajid | Web Series - Hindustan Times

अखबार में की नौकरी
शहाब ने करियर के शुरुआती दौर को याद करते हुए कहा कि, मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय में नुक्कड़ नाटक से शुरुआत की थी। बाद में मैंने जर्नलिज्म का कोर्स किया और एक साल तक एक अखबार के लिए भी काम किया। मुझे हमेशा लगता था कि मैं इसमें बहुत अच्छा नहीं था।'

शहाब आगे कहते हैं, 'मुझे भी मजा नहीं आ रहा था। फिर मैंने यू-टर्न लिया। मैंने अपनी मां को इसके बारे में बताया। उन्होंने मुझे सपोर्ट किया और मैंने एनएसडी का फॉर्म भरा। मैंने 2015 में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद मेरी लाइफ पूरी तरह से बदल गई।' 

End of Article