Runway 34 Trailer Review: भारी भरकम डायलॉग, दमदार एक्टिंग, जानिए कैसा है रनवे 34 का ट्रेलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2022, 12:00 AM IST

Ajay Devgn Runway 34 Trailer: अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म इस साल ईद के मौके पर 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर।

Runway 34 Trailer Review: भारी भरकम डायलॉग, दमदार एक्टिंग, जानिए कैसा है रनवे 34 का ट्रेलर

Runway 34 Trailer review: रनवे 34 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अजय देवगन एक घमंडी पायलट का रोल निभा रहे हैं। वहीं, बिग बी अमिताभ बच्चन एक आईएएस ऑफिसर के रोल में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म 29 अप्रैल 2022 को रिलीज हो रही है।  

ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में अजय देवगन एक जिद्दी पायलट विक्रांत खन्ना के किरदार में हैं, जो 35 हजार फीट की ऊंचाई में खराब मौसम के बीच प्लेन चला रहे हैं। वहीं, रकुल प्रीत सिंह उनके को पायलट का रोल निभा रही हैं। अजय देवगन को लगता है कि वह कभी कोई गलत नहीं कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन अजय देवगन को सबक सिखाना चाहते हैं कि गलतियां करना आम बात है, लेकिन हर व्यक्ति को अपनी गलती को स्वीकार करना जरूरी है। 35 हजार फीट की ऊंचाई में क्या हुआ था, फिल्म की कहानी इस राज से पर्दा उठाएगी।   

Image

फिल्म में है काफी भारी-भरकम डायलॉग्स 
रनवे 34 में काफी भारी-भरकम डायलॉग्स का इस्तेमाल किया गया है। खासकर अमिताभ बच्चन के हिस्से में काफी अच्छे डायलॉग्स आए हैं। ट्रेलर में अमिताभ बच्चन कह रहे हैं, 'गलतियां सबसे होती है कैप्टन, मुझसे भी होती है। लेकिन, गलतियों को न मानना आपके किरदार को दर्शाता है।' वहीं, एक दूसरे सीन में बिग बी कहते हैं, 'गलती करने के बाद केवल तीन चीज कर सकते हैं। गलती को मानना,  गलती से सीखना और दोबारा उस गलती को न करना।' ऐसे में इतना तय है कि फिल्म में कई भारी भरकम डायलॉग्स और वन लाइनर दर्शकों को सुनने के लिए मिलेंगे। 

Image

ईद के मौके पर होगी रिलीज
रनवे 34 ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होने वाली है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 से टक्कर लेगी। फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत, अमिताभ बच्चन के अलावा  बोमन ईरानी और यूट्यूबर कैरीमिनाटी है।

एक्टिंग में तीन दशक बिताने के बाद रनवे 34 के जरिए अजय देवगन बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर से हिंट मिलता है कि फिल्म में शानदार विजुअल्स होंगे। इसके अलावा फिल्म की कहानी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होगी।

End of Article