Akshay Kumar Raveena Tandon Breakup: कभी रवीना टंडन के साथ था अक्षय कुमार का तगड़ा अफेयर, हो गई थी सगाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2022, 10:05 PM IST

Akshay Kumar Raveena Tandon Story: बॉलीवुड स्टार्स अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक समय पर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों मे रह चुके हैं। हालांकि, दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन कपल के बीच कुछ ऐसा हुआ कि सगाई के बाद भी इनकी शादी नहीं हो सकी।

Akshay Kumar Raveena Tandon Breakup: कभी रवीना टंडन के साथ था अक्षय कुमार का तगड़ा अफेयर, हो गई थी सगाई

 Akshay Kumar Raveena Tandon Breakup story: एक कपल के अटूट रिश्ते में प्यार, मोहब्बत, रूठना, मनाना, ब्रेकअप, पैचअप जैसी छोटी छोटी खुशियों के बाद रिश्ते का दर्दनाक अंत हो जाता है। ये आम लोगों के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी होता है। ग्लैमर की दुनिया में तो रिश्ते जितने मजबूत दिखते हैं अंदर से उतने ही खोखले होते हैं। ऐसा ही एक रिश्ता बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन हस्तियों का है, जिन्होंने अपनी शानदार फिल्मों से खूब नाम कमाया, लेकिन रियल लाइफ में उनके नाम साथ नहीं जुड़ सकते। जी हां हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार और रवीना टंडन की, जिनके बीच कभी तगड़ा अफेयर था। इसके बाद दोनों की सगाई भी हुई। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि बात शादी तक नहीं पहुंची।

फिल्म मोहरा के बाद आया था रिश्ता सामने 

दरअसल, फिल्म 'मोहरा' के बाद रवीना टंडन और अक्षय कुमार के रिश्ते पर प्यार पर भी मुहर लग गई। इस फिल्म के बाद दोनों का नाम आपस में जोड़ा जाने लगा। कहा जाता है कि दोनों ने एक दूसरे को तीन साल तक डेट किया और फिर दोनों ने मंदिर में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली। इसके बाद जब अक्षय की फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' रिलीज हुई थी तो उनका नाम रेखा के साथ जुड़ने लगा तो, रवीना से अक्षय की दूरियां बढ़ने शुरू हो गई। इतना ही नहीं रवीना का यह भी मानना है कि अक्षय एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को भी डेट कर रहे थे। 

इसी कारण रवीना और अक्षय का ब्रेकअप हुआ था लेकिन इसके बाद सब कुछ एक बार फिर ठीक हुआ। लेकिन एक बार रिश्ता टूट जाने के बाद मन में कई धारणाएं जन्म ले लेती है। रवीना टंडन अपने साथी को दूसरा मौका देने के बाद भी अपने रिश्ते में फिर से ठोकर खाई। इतना सब कुछ होने के बाद भी रवीना ने इसे अपनी किस्मत समझ कर समझौता कर लिया और शादी जैसे रिश्ते पर भी भरोसा बनाए रखा और अपनी जिंदगी और अपने करियर में आगे बढ़ती गई।

End of Article