नानाजी की इच्छा पूरी करने के लिए इस दिन शादी करेंगे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, सामने आई वेडिंग डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2022, 08:02 PM IST

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt wedding date: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी इन दिनों बी टाउन की सबसे चर्चित खबर हैं। कई कयासों के बाद अब शादी की डेट सामने आ गई है। जानिए कब सात फेरे ले रहे हैं रणबीर-आलिया...

नानाजी की इच्छा पूरी करने के लिए इस दिन शादी करेंगे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, सामने आई वेडिंग डेट

Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding date. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। तमाम कयास और अफवाहों के बाद ये कपल आखिरकार अब शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। यही नहीं, शादी के डेट भी सामने आ गई है। बॉलीवुड का ये सबसे पॉपुलर कपल अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही सात फेरे लेगा। 

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 17 अप्रैल (Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding date) को शादी करेंगे। दोनों के करीबी सूत्रों ने इस तारीख को कंफर्म किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया के नाना नरेंद्र नाथ राजदान की सेहत काफी कमजोर है। इस कारण शादी को काफी प्राइवेट रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, 'आलिया के नानाजी अपनी पोती और रणबीर की शादी देखना चाहते हैं। ऐसे में जल्दीबाजी में इस शादी को प्लान किया गया, जिसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल होंगे। ये शादी आरके स्टूडियोज में ही होगी और फिलहाल कुछ भव्य समारोह प्लान नहीं किया है।'

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor to tie the knot next year in Kashmir? | Hindi  Movie News - Times of India

नहीं तैयार हुई गेस्ट लिस्ट
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) चेंबूर स्थित आरके स्टूडियोज में सामान जुटाने के लिए काम कर रहे हैं। अभी शादी में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट सामने नहीं आई है। कपल अपने करीबी रिश्तेदारों से उनकी उपलब्धता की जानकारी ले रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वेडिंग प्लानर शादी स्क्वाड और मेहंदी एक्सपर्ट वीना नगदा को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, वीना नगदा ने इससे इंकार किया था। सूत्रों के मुताबिक शादी के फंक्शन एक या दो दिन के होंगे, जिसमें केवल करीबी शामिल होंगे।

Alia Bhatt- Ranbir Kapoor Marriage: Alia Bhatt says she has a 'lot of love'  for Ranbir Kapoor as she spills the beans on their impending marriage

घरवालों ने कही थी ये बात 
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी पर अंकल रणधीर कपूर ने कहा था, 'मैं अभी मुंबई में नहीं हूं और मैंने शादी के बारे में कुछ भी नहीं सुना है। अगर हमारे घर पर इतनी बड़ी शादी हो रही होगी तो किसी ने मुझे जरूर फोन करके बताया होता।'

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt wedding: Two days, two hints that the  preparations have begun

रणबीर की आंटी रीमा जैन ने शादी पर कहा था, 'मुझे अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं पता। वह दोनों शादी करेंगे लेकिन, कब ये मुझे नहीं पता। ये वह दोनों ही तय करेंगे और अचानक आपको सभी चीज मालूम हो जाएगी।'

End of Article