Raj Kundra on case: 'मुझे और मेरे परिवार को पहले ही दोषी बना दिया' जेल से छूटने के बाद पहली बार राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2021, 07:49 PM IST

Raj Kundra on Pornography Case: राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फिलहाल जमानत पर हैं। अब पहली बार राज कुंद्रा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। जानिए अपने केस पर क्या बोले राज कुंद्रा...

Raj Kundra on case: 'मुझे और मेरे परिवार को पहले ही दोषी बना दिया' जेल से छूटने के बाद पहली बार राज कुंद्रा ने तोड़ी चुप्पी

Raj Kundra on Pornography case: राज कुंद्रा को इस साल पोर्नोग्राफी वीडियो के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा को इस साल जमानत मिल गई थी। अब जेल से निकलने के बाद पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। राज कुंद्रा ने कहा है कि  उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया है। इसके अलावा वह किसी भी तरह के अश्लील वीडियो बनाने के मामले में शामिल नहीं थे। 

पिंकविला से बातचीत में राज कुंद्रा (Raj Kundra Case) ने कहा, 'अभी ये पूरा मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस कारण से अभी मैं कुछ भी नहीं कह सकता हूं। मुझे न्यायिक व्यवस्था में पूरा भरोसा है। इस कारण मैं हर तरह के ट्रायल के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। मेरा पूरा विश्वास है कि आखिर में जीत केवल सच्चाई की ही होगी। दुर्भाग्य से, मुझे मीडिया और मेरे परिवार ने मुझे पहले ही 'दोषी' घोषित कर दिया गया है। मेरे मानवीय और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन किया गया था।

Raj Kundra's employees turn witnesses in the pornography racket case |  Hindi Movie News - Times of India

नहीं छिपा रहा हूं चेहरा 
राज कुंद्रा अपनी बात में आगे कहते हैं, 'ट्रोलिंग, निगेटिविटी से बहुत परेशान करने वाली है। मैं अपना चेहरा नहीं छिपा रहा हूं। मैं केवल ये चाहता हूं कि मीडिया ट्रायल के जरिए मेरी प्राइवेसी पर दखल न दिया जाए। मेरे लिए प्राथमिकता हमेशा से ही मेरा परिवार रहा है। इस मोड़ पर किसी भी और चीज़ की कोई कीमत नहीं है। मेरा मानना है कि यह एक व्यक्ति का सम्मान के साथ जीने का हर शख्स का अधिकार है। मैं भी इसी चीज के लिए प्रार्थना करता हूं।'

Mumbai: ED may probe money laundering in Raj Kundra case | Mumbai News -  Times of India

सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत 
सुप्रीम कोर्ट ने राज कुंद्रा को राहत दी है। पिछले हफ्ते सुप्रीट कोर्ट ने राज कुंद्रा को चार हफ्ते तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। अग्रमि जमानत खारिज होने के बाद राज कुंद्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। 

Raj Kundra pornography case: Cops tell court that businessman may try to  escape, could continue committing similar crimes if granted bail | Hindi  Movie News - Times of India

सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही साथ महाराष्ट्र सरकार को भी नोटिस भेजा है। राज कुंद्रा ने अपनी याचिका में कहा है कि कि जिन भी वीडियोज को लेकर यह कहा जा रहा है कि उनमें कोई फिजिकल या एडल्ट सीन दिखाय गया है, वह बिल्कुल गलत है। ऐसा कुछ भी शूट नहीं किया गया है।

End of Article