मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ देखने में दिलचस्प और धमाकेदार वीडियो लेकर आती रहती हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सार्वजनिक करने के बाद से लगातार जबरदस्त कंटेंट के साथ प्रशंसकों को अपडेट कर रही हैं। अपने इंस्टाग्राम पर, शनाया अक्सर अपने डांस पार्टनर या कोच के साथ बॉलीवुड गानों पर परफॉर्म करते हुए वीडियो शेयर करती हैं।
अभी हाल ही में, उन्होंने शकीरा के गाने पर बेली डांस करते हुए एक और हॉट वीडियो बनाया है। हाल ही में स्टार किड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को सार्वजनिक किया था और जिसके बाद सोशल मीडिया से जुड़ी सुर्खियों में लगातार बनी रहती हैं।
शनाया कपूर ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन के साथ लिखा, 'भले ही मैंने सीधे 60 सेकंड के लिए सीधे सांस नहीं ली, मेरे लिए हमेशा सबसे अच्छा समय @sanjanamuthreja @ohmygosh_joe के साथ एक ड्रम सोलो करने का है।' यहां शनाया सांस रोकने के बारे में बात कर रही हैं क्योंकि बेली डांस करते हुए सांस को बाहर रखते हुए पेट में हरकतें लानी होती हैं।
वीडियो में, शनाया शकीरा के गाने 'हिप्स डोन्ट लाय' पर बेली डांस करती दिख रही है। उन्होंने अपने दिल जीत लेने वाले अंदाज से एक बार फिर फैंस को दीवाना बना लिया है।
ताजा डांस वीडियो में स्टार किड को ब्लैक क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहने देखा गया। वह अपने पेट और कमर के पास दुपट्टा बांधे हुए भी नजर आ रही हैं। इससे पहले भी, शनाया ने एक हॉलीवुड नंबर पर अपने बेली डांस का वीडियो शेयर किया था।
उन्होंने पोस्ट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को धन्यवाद दिया। शनाया ने सुहाना को खूबसूरत सफेद स्कर्ट देने के लिए थैंक्यू कहा। उन्होंने कुछ समय पहले भारतीय शास्त्रीय नृत्य के साथ भी अपना एक वीडियो शेयर किया था।
![Shanaya Kapoor Belly Dance: अब शकीरा के गाने पर शनाया कपूर का धमाकेदार बेली डांस, इंटरनेट पर छाया [VIDEO]](https://i.timesnowhindi.com/stories/Shanaya_Kapoor_1.jpg)
