Celebs who will celebrate their first lohri: 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। वैसे लोहड़ी पंजाब का मुख्य त्योहार है लेकिन अब इसे देशभर में मनाया जाता है। दुनिया के कई अन्य देशों में जहां पंजाबी समाज के लोग रहते हैं, वह भी लोहड़ी मनाते हैं। सिंधी समाज भी मकर संक्रांन्ति के एक दिन पूर्व इसे 'लाल लोही' के रूप में मनाता है।
यूं तो लोहड़ी सर्दी के मौसम के जाने और फसलों से जुड़ा पर्व है लेकिन भगवान श्री कृष्ण और शिव जी से भी इस त्योहार को मनाने की कथाएं जुड़ी हैं। एक प्रचालित लोक कथा के अनुसार मकर संक्रान्ति के दिन कंस ने श्री कृष्ण को मारने के लिए लोहिता नाम की राक्षसी को गोकुल भेजा था। जिसे श्री कृष्ण ने खेल-खेल में ही मार डाला था। उसी घटना के फलस्वरूप लोहड़ी पर्व मनाया जाता है। बीते साल कई सितारे शादी के बंधन में बंधे और इस साल पहली लोहड़ी मनाएंगे।
ये सितारे मनाएंगे पहली लोहड़ी
सदाबहार सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण शादी के बंधन में बंध गए थे। उनसे पहले 25 अक्टूबर को मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने शादी कर ली थी। पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह को नेहा ने अपना हमसफर चुन लिया। सिंघम फेम अदाकारा काजल अग्रवाल भी 30 अक्टूबर को दुल्हन बनीं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन गौतम किचलू को हमसफर चुना।
'ये रिश्ते हैं प्यार के' एक्टर शहीर शेख को भी लॉकडाउन में प्यार हुआ और उन्होंने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से कोर्ट मैरिज कर ली। मिर्जापुर 2 में रोबिन का रोल निभाने वाले एक्टर प्रियांशु पेनयुली ने 26 नवंबर को देहरादून में अपनी गर्लफ्रेंड वंदना से शादी कर ली। जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी इसी साल दुल्हन बनीं और इसका पता तब चला जब उन्होंने बेटे को जन्म दिया।
इश्कबाज सीरियल में बेहतरीन एक्टिंग करके लोगों का प्यार कामाने वाली नीति टेलर ने 13 अगस्त को अपने बॉयफ्रेंड परीक्षित बावा के साथ शादी कर लिया था। नीति टेलर के पति परीक्षित बावा एक आर्मी ऑफिसर हैं। वहीं लॉकडाउन के बाद शादी करने वाले टीवी सेलिब्रिटीज की लिस्ट में अगला नाम पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा का आता है। कोरोनावायरस के खतरे के चलते इन दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का निर्णय लिया था।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।