मुंबई: नवरात्रि भारत में सबसे शुभ पर्वों में से एक है जो पूरे 9 दिन होता है और लोग देवी दुर्गा के विभिन्न अवतारों की पूजा देश भर में करते हैं। सेलेब्स भी नवरात्रि की शुरुआत पर फैंस को शुभकामनाएं देते हुए नजर आते हैं। रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने बेटे की फिल्म का खास वीडियो शेयर करते हुए नवरात्रि के अवसर पर शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने इसके लिए एक अनूठा तरीका चुना और बेटे रणबीर की फिल्म रॉकस्टार से एक वीडियो साझा किया।
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नीतू ने फिल्म से एक वीडियो शेयर किया जिसमें रॉकस्टार अभिनेता को धार्मिक कार्यक्रम में जगराते के दौरान गाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में रणबीर देवी दुर्गा की स्तुति करते हुए भजन गाते दिखाई दे रहे हैं और उनके आस पास लोग नजर आ रहे हैं।
जल्द ही, प्रशंसकों ने फिल्म रॉकस्टार से क्लिप को पहचान लिया और कमेंट करने शुरू कर दिए। नीतू कपूर ने वीडियो शेयर किया और लिखा, 'जय माता दी'। नवरात्रि पर नीतू कपूर का पोस्ट यहां देखें:
मौजूदा समय में वरिष्ठ अभिनेत्री अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ घर पर समय बिता रही हैं। बाहर निकलने के दौरान अक्सर, वह शहर में स्पॉट होती हैं। कुछ हफ़्ते पहले, नीतू ने बेटे रणबीर का जन्मदिन मनाया था और सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं शेयर की थीं। यहां तक कि उन्होंने केक के साथ अभिनेता की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की।
रणबीर की ऐसी ही एक फोटो आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर विश करने के लिए शेयर की थी। नीतू कपूर सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं और एक दिन पहले वह इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट की एक तस्वीर पर कमेंट करते हुए नजर आई थीं।
Bollywood News in Hindi (बॉलीवुड न्यूज़), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Network Hindi पर । साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) केअपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।