अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट ने डांस परफॉर्मेंस से जीता सबका दिल, वीडियो हुए वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 08:54 AM IST

Radhika Merchant Dance Performance: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट ने अरंगेत्रम सेरेमनी में भरतनाट्यम डांस किया जिसका वीडियो सामने आ गया है। राधिका ने इतनी खूबसूरत परफॉर्मेंस दी कि देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट ने डांस परफॉर्मेंस से जीता सबका दिल, वीडियो हुए वायरल

बॉलीवुड सेलेब्स हाल ही में अबू धाबी में हुए IIFA 2022 में नजर आए थे, इसके बाद सभी सेलेब्स मुंबई लौट आए। यहां आते ही सेलेब्स अंबानी परिवार के जश्न का हिस्सा बने। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए जियो वर्ल्ड सेंटर में अरंगेत्रम सेरेमनी रखी, जिसमें सलमान खान से लेकर आमिर खान तक शामिल हुए। मालूम हो कि अरंगेत्रम एक ग्रेजुएशन सेरेमनी होती है जिसमें भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संगीत के पूर्व छात्र मंच पर पहली बार प्रदर्शन करते हैं। मालूम हो कि राधिका  भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं।

राधिका के डांस वीडियो आए सामने

राधिका मर्चेंट ने अरंगेत्रम में पहली बार मंच पर प्रदर्शन किया और उनके वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वो परफॉर्म करती दिख रही हैं। उनके लुक से लेकर, एक्सप्रशंस तक शानदार है। वो ग्रीन और ञर्नेंज कलर की सिल्क साड़ी पहने दिख रही हैं। उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 

कौन हैं राधिका मर्चेंट?

राधिका मर्चेंट एंकर हेल्थकेयर के सीईओ और वाईस चेयरमैन विरेन मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका ने मुंबई से ही अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की इसके बाद वो न्यूयॉर्क चली गईं जहां से उन्होंने पॉलीटिकल साइंस की पढ़ाई की। बता दें कि राधिका एनिमल वेलफेयर को लेकर भी काम करती हैं। साथ ही राधिका एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2019 में अनंत अंबानी से उनकी सगाई हुई थी। उन्होंने गुरु भावना ठाकर के मार्गदर्शन में श्रीनिभा आर्ट्स से भारतीय शास्त्रीय नृत्य सीखा। श्रीनिभा आर्ट्स 25 साल पुरानी मुंबई स्थित एक डांस अकेडमी है। 

मुकेश अंबानी के पोते भी आए नजर

राधिका के लिए अरेंज की गई इस सेरेमनी मे अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य यानी पृथ्वी आकाश अंबानी भी पहुंचे। मालूम हो कि पृथ्वी आकाश अंबानी के बेटे और मुकेश अंबानी के पोते हैं। नीता और मुकेश अंबानी दिसंबर 2020 में दादा और दादी बने थे। श्लोका और आकाश अंबानी के घर बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम उन्होंने पृथ्वी रखा। अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी थी। 

End of Article