Zayed Khan Photo: अब ऐसे दिखने लगे हैं मैं हूं न के 'लकी' जायेद खान, ऋतिक रोशन की मदद से किया ट्रांसफॉर्मेशन

Zayed Khan Transformation: बॉलीवुड एक्टर जायेद खान ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। फोटोज में जायेद खान का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखा जा सकता है।

Zayed Khan
Zayed Khan 
मुख्य बातें
  • मैं हूं न के एक्टर जायेद खान ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की है।
  • फोटोज में जायेद खान का ट्रांसफॉर्मेशन साफ दिखाई दे रहे हैं।
  • जायेद ने इसका क्रेडिट अपने जीजा ऋतिक रोशन को दिया है।

मुंबई. मैं हूं ना में शाहरुख खान के छोटे भाई का किरदार निभा चुके जायद खान इन दिनों चर्चा में हैं। जायद खान ने अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन फोटोज में उनका ट्रांसफॉर्मेशन साफ दिखाई दे रहा है। 

जायद खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटोज शेयर किए हैं। इसमें वह अपनी टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की सैंडो पहनी हुई है। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'सभी को गुड मॉर्निंग। एक बार फिर से सूरज चमकेगा। हार मत मानो, विचारों को मत बेचो। विश्वास करो दोस्त करो ये होगा बस आपको ईमानदारी से कोशिश करनी है, मुझे विश्वास है हम कर सकते हैं, आप कर सकते हैं, हर कोई कर सकता है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ZAYED KHAN (@itszayedkhan)

ऋतिक रोशन को दिया क्रेडिट
जायद खान ने इस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए अपने जीजाजी ऋतिक रोशन को क्रेडिट दिया है। जायेद खान ने लिखा, मुझे ये कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि मेरे गुरु ऋतिक रोशन हैं। मुझे पता है कि बीते दो साल हमारे लिए बेहद मुश्किल से भरे रहे हैं। हमारे देश को हमारी पहले से कई ज्यादा जरूरत है। हमें खुद को उठाना होगा। एक साथ आगे बढ़ना होगा। कंधे से कंधे मिलाकर चलना होगा। शुक्रिया!!' 

Zayed Khan - Wikipedia

लकी के रोल से मिली पहचान
जायेद खान संजय खान के बेटे और सुजैन खान के भाई हैं। जायेद खान ने साल 2003 में फिल्म चुरा लिया है तुमने से करियर की शुरुआत की है। हालांकि, उन्हें पहचान साल 2004 में मैं हूं न में लकी यानी लक्ष्मण के किरदार से मिली थी।

जायेद खान ने इसके बाद दस, शब्द, शादी नंबर वन, मिशन इस्तानबुल में काम किया है। उनका फिल्मी करियर ज्यादा नहीं चला था। फिल्मों में सफल न होने  के बाद उन्होंने टीवी सीरियल हासिल में काम किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर