Liger Box office Collection day 2: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर 25 अगस्त को रिलीज हुई। इस फिल्म ने ओपनिंंग डे पर वर्ल्डवाइड 33.12 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई। पहले दिन देश में इसने 5 भाषाओं में महज 19 करोड़ रुपये का कारोबार किया, वहीं दूसरे दिन विजय देवरकोंडा की फिल्म ने सभी भाषाओं में महज 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
लाइगर के शुक्रवार सुबह और दोपहर के शोज में भी फिल्म को हिंदी में बहुत अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला है। हालांकि मेकर्स को शनिवार और रविवार को अच्छी कमाई की उम्मीद है। मेकर्स शुक्रवार को वर्किंग डे मान रहे हैं। हालांकि दूसरी तरफ उनकी चिंता भी साफ झलक रही है। दरअसल, विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी है, यही वजह है कि फिल्म को लेकर जबरदस्त तरीके से बायकॉट किया जा रहा है।
क्या दिखने लगा बायकॉट का असर
अनन्या पांडे पर नेपोटिज्म को लेकर सवाल उठाए जा चुके हैं और विजय देवरकोंडा ने भी बायकॉट को लेकर अपना बयान दिया था। इसको लेकर फैंस ने उनकी फिल्म के बायकॉट का ऐलान किया था। पहले दिल तो बायकॉट का असर नहीं दिखा लेकिन दूसरे दिन की कमाई जानकर ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म भी बायकॉट की चपेट में आ गई है।
बता दें कि फिल्म लाइगर से विजय बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं जबकि अनन्या पांडे इस फिल्म के जरिए तेलेगु सिनेमा में कदम रख रही हैं। इस फिल्म की घोषणा साल 2019 में की गई थी और साल 2021 में इसके नाम पर मुहर लगी थी। यह फिल्म पहले जान्हवी कपूर को ऑफर हुई थी लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया।

