Laal Singh Chaddha song: लाल सिंह चड्ढा का दूसरा गाना 'मैं की करां' रिलीज, दिल छू जाएंगे बोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2022, 01:07 PM IST

Laal Singh Chaddha song: लाल सिंह चड्ढा के पहले गाने 'कहानी' को लॉन्च करने के बाद आज आमिर खान ने दर्शकों और म्यूजिक लवर्स के लिए अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का एक दूसरा ट्रैक रिलीज कर दिया है।

Laal Singh Chaddha song: लाल सिंह चड्ढा का दूसरा गाना 'मैं की करां' रिलीज, दिल छू जाएंगे बोल

Laal Singh Chaddha song: लाल सिंह चड्ढा के पहले गाने 'कहानी' को लॉन्च करने के बाद आज आमिर खान ने दर्शकों और म्यूजिक लवर्स के लिए अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का एक दूसरा ट्रैक रिलीज कर दिया है। इस गाने के बोल मैं की करां है। आमिर की फिल्म के इस दूसरे गाने को चहेते सिंगर सोनू निगम ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया हैं। वहीं गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। मैं की करां को म्यूजिक मैस्ट्रो प्रीतम ने कंपोज किया है और कहना गलत नही होगा कि इस गाने की खूबसूरती गाने की सादगी में बसी है।

बता दें, जहां फिल्म का पहला गाना 'कहानी' एक खास कहानी के खुलासे के बारे में बात करते हुए एक नए तरीके से पेश किया गया था, वहीं 'मैं की करां' को कुछ बिहाइन्ड द सीन्स में सोनू निगम, प्रीतम और उनकी टीम के सॉन्ग मेकिंग की झलक देखने मिली है। 

सोनू निगम ने पहले 'तन्हाई' और 'तेरे हाथ में' जैसे गानों में आमिर को अपनी आवाज दी है। वह कहते हैं कि मैंने पहले भी आमिर के लिए गाया है और वे सभी गाने सुपरहिट थे और दर्शकों से बहुत प्यार मिला। मेरा मानना ​​है कि 'मैं की करां' भी जबरदस्त साबित होगा। 

दिलचस्प बात यह है कि एक गेम चेंजिंग मूव के साथ आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा के गानों का वीडियो जारी नहीं करने का ऑप्शन चुना है और दर्शकों के सामने सिर्फ गाने का ऑडियो वर्जन की पेश किया। लाल सिंह चड्ढा आमिर खान प्रोडक्शंस, वायकॉम18 स्टूडियोज और पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

End of Article