Laal Singh Chaddha Box Office Collection Prediction: क्या 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसा होगा 'लाल सिंह चड्ढा' का हाल, पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2022, 09:58 AM IST

Laal Singh Chaddha Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज को तैयार है। 11 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच रही है।

Laal Singh Chaddha Box Office Collection Prediction: क्या 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसा होगा 'लाल सिंह चड्ढा' का हाल, पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान

Laal Singh Chaddha Movie Box Office Collection Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज को तैयार है। 11 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच रही है। इस फिल्म की टक्कर अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म रक्षा बंधन से होने वाली है। रक्षा बंधन की छुट्टी के दिन 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' की टक्कर दिलचस्प होगी। आइये जानते हैं कि इस सबके बीच फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की ओपनिंग कैसी रहेगी। 

अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को देशभर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने इस फिल्म की ग्रैंड रिलीज की तैयारी की है। पांच अगस्त को इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी और अब तक एडवांस बुकिंग से 1.90 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हो चुकी है। 

इस बीच अहम सवाल ये है कि विरोध के बीच फिल्म कमाई का कोई रिकॉर्ड बना पाएगी? जानकारों का मानना है कि फिल्म का जिस तरह का विरोध हो रहा है, वह मेकर्स के लिए चिंता की बात है। एक वर्ग के विरोध से फिल्म की कमाई प्रभावित हो सकती है। वहीं इसके सामने अक्षय कुमार की रक्षा बंधन है। 

ट्रेड एनालिस्ट अक्षय राठी ने बॉलीवुड लाइफ को बताया कि पहले दिन आमिर खान की ये फिल्म 12 करोड़ के आसपास ओपनिंग दे सकती है। वहीं विशेक चौहान का मानना है कि लाल सिंह चड्ढा 8 से 10 करोड़ के बीच पहले दिन कमाई कर सकती है। वहीं सोशल मीडया के अनुमान के अनुसार, यह फिल्म पहले दिन ठीक ठाक कमाई कर सकती है। हालांकि डर ये है कि इसका हाल भी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के जैसा ना जो जिसने पहले दिन तो जबरदस्त कमाई की लेकिन वह जल्द ही ढेर हो गई।  

बता दें कि लाल सिंह चड्ढा 1994 की अमेरिकी ड्रामा फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान सरदार बने हैं और करीना उनकी सरदारनी। साउथ स्टार नागा चैतन्य भी 'लाल सिंह चड्ढा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का सोशल मीडिया पर भारी विरोध हो रहा है। ट्विटर पर हैशटैग बायकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड कर रहा है। 

End of Article