Aamir khan look: 'लाल सिंह चड्ढा' के सेट से लीक हुई तस्वीर, करीना कपूर के बाद सामने आया आमिर खान का लुक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2019, 10:10 PM IST

Aamir khan look: करीना कपूर और आमिर खान एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने जा रहे हैं। दोनों एक्टर अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में दोनों का फर्स्ट लुक सामने आया है।

Aamir khan look: 'लाल सिंह चड्ढा' के सेट से लीक हुई तस्वीर, करीना कपूर के बाद सामने आया आमिर खान का लुक

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। बता दें कि एक्टर ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में इस फिल्म से उनका पहला लुक सामने आया है। जिसमें एक्टर को पहचानना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। बता दें कि इससे पहले करीना कपूर का लुक सामने आया था जिसमें वो सलवार-कमीज में काफी सिंपल दिखाई दे रही थीं। वहीं फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग इन दिनों चंडीगढ़ में चल रही है।

'लाल सिंह चड्ढा' से आमिर खान का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आई तस्वीर में एक्टर बढ़ी हुई दाढ़ी और पगड़ी में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हाफ शर्ट और फुल पैंट पहना हुआ है। इसके अलावा उन्होंने स्पोर्ट्स शूज पहना है। इससे पहले भी सेट से आमिर खान की तस्वीर सामने आई थी, जहां एक्टर अपना लेपटॉप लिए घास पर बैठे नजर आ रहे थे।

सामने आए दोनों एक्टर के लुक ने लोगों के एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। बता दें कि दोनों एक्टर को सात साल बाद साथ काम कर रहे हैं। आखिरी बार दोनों को फिल्म बॉम्बे टॉकीज में देखा गया था। 

बता दें कि कुछ दिनों पहले आमिर खान ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया था। इसे रिलीज कर हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'क्या पता हम में है कहानी या हैं कहानी में हम'। 'वीडियो के बैकग्राउंड में इन्हीं शब्दों को म्यूजिक के साथ पिरोया गया था। पोस्टर के साथ ये भी खुलासा किया गया कि फिल्म अगले साल 2020 में क्रिसमस पर रिलीज होगी।

वहीं इस फ‍िल्‍म के लिए आमिर खान ने 20 किलो तक वजन भी कम किया है। फ‍िल्‍म की शूटिंग दिल्ली, गुजरात, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित देश में 100 जगहों पर होगी। ऐसा पहली बार होगा जब कोई हिंदी फ‍िल्‍म इतनी लोकेशंस पर फ‍िल्‍माई जाएगी। इस फ‍िल्‍म में आमिर खान बचपन से लेकर 50 साल की उम्र तक का सफर तय करेंगे। 

End of Article