The Archies: शुरू हुई सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म की शूटिंग, ऐसी होगी कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 12:18 PM IST

Suhana Khan, Agastya Nanda and Khushi Kapoor Film: खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और सुहाना खान की फिल्म आर्चीज की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म नेटफ्लिक्स में रिलीज होगी। जानिए क्या होगी फिल्म की कहानी...

The Archies: शुरू हुई सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म की शूटिंग, ऐसी होगी कहानी

Suhana Khan Agastya Nanda and Kushi Kapoor film:  शाहरुख खान, श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए खुशखबरी है। जान्हवी कपूर के बाद उनकी बहन और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर अब बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। खुशी अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के अपोजिट फिल्म आर्चीज में नजर आने वाली हैं। इन दोनों के अलावा शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी इस फिल्म के जरिए अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।  

आर्चीज फिल्म को गली बॉय और दिल धड़कने दो की डायरेक्टर जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं। ये फिल्म पॉपुलर कॉमिक्स आर्चीज का भारत वर्जन होगी। फिल्म में 1960 के दशक का भारत दिखाया जाएगा। आर्चीज बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। गौरतलब है कि इस फिल्म की चर्चा तब शुरू हुई थी, जब अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर को डांस रिहर्सल में एक साथ देखा गया था। वहीं, फिल्म की प्रोड्यूसर रीमा कागती ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। 

Archies film

सेट से वायरल हुई थी फोटो 
आर्चीज फिल्म के सेट से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और सुहाना खान का लुक सामने आया था। लुक में खुशी कपूर को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। खुशी ब्राउन बालों में नए लुक में देख सकते हैं। ये फोटोज फिल्म की शूटिंग के पहले दिन से लीक हुई है। वहीं, अगस्त्य ब्राउन कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने कर्ली बाल रखे हुए हैं। वहीं, सुहाना खान ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म एक टिपिकल हाईस्कूल ड्रामा होगी। 

विदेश से किया एक्टिंग कोर्स
अगस्त्य नंदा श्वेता बच्चन और निखिल नंदा के बेटे हैं। अगस्त्य ने साल 2019 में ही लंदन के सेवन ओक्स स्कूल से पढ़ाई खत्म की है। वहीं, खुशी कपूर और सुहाना खान ने विदेश से एक्टिंग और थिएटर का कोर्स किया है।

आपको बता दें कि अगस्त्य नंदा, सुहाना खान और आर्यन खान ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। अगस्त्य एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन में भी दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म डायरेक्ट की थी। इसके अलावा सुहाना खान की शॉर्ट फिल्म यूट्यूब पर रिलीज हुई थी।
 

End of Article