बॉलीवुड के किंग बने कार्तिक आर्यन! जब मिला यह टाइटल तब भूल भुलैया 2 एक्टर ने किया ऐसे रिएक्ट 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 09:53 AM IST

Kartik Aaryan On Being Called King: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 की वजह से ढेर सारी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन को किंग का टाइटल दिया गया है जिस पर उन्होंने रिएक्ट किया है। 

बॉलीवुड के किंग बने कार्तिक आर्यन! जब मिला यह टाइटल तब भूल भुलैया 2 एक्टर ने किया ऐसे रिएक्ट 
Photo Credit: Instagram

Kartik Aaryan On Being Called King: भूल भुलैया 2 फिल्म की सक्सेस के बाद कार्तिक आर्यन हर जगह छाए हुए हैं। आए दिन टीवी से लेकर अखबारों और डिजिटल प्लेटफॉर्म तक हर जगह कार्तिक आर्यन की चर्चा होती रहती है। इस फिल्म की सक्सेस की वजह से कार्तिक आर्यन को उनके फैंस तरह तरह के टाइटल्स दे रहे हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन को किंग का टाइटल दिया गया है जिस पर कार्तिक आर्यन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। फैंस अक्सर अपने फेवरेट सितारों को टाइटल्स देते रहते हैं। ऐसे में कार्तिक आर्यन को भी अब किंग का टाइटल मिल गया है। इस पर रिएक्ट करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा कि वह इस टाइटल को कभी अपना नहीं सकेंगे। यहां जानें आखिर क्यों कार्तिक ने इस टाइटल को अपनाने से मना कर दिया। 

अपने विचार साझा करते हुए कार्तिक आर्यन ने आरजे सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा कि जब भी उन्हें कोई टाइटल दिया जाता है तब वह बहुत खुश होते हैं। लेकिन वह किंग का टाइटल अपनाना नहीं चाहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कार्तिक आर्यन को लगता है कि उन्हें किंग का टाइटल मिलने के लिए अभी और लंबा रास्ता तय करना है। इसके साथ कार्तिक आर्यन ने मजाकिया अंदाज में यह कह दिया कि वह प्रिंस का टाइटल एक्सेप्ट कर सकते हैं। प्यार का पंचनामा, सोनू के टीटू की स्वीटी और भूल भुलैया 2 के बाद उन्हें जो प्यार मिल रहा है उससे वह बहुत खुश हैं। 

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 में तब्बू, कियारा आडवाणी और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ को कड़ी टक्कर देते हुए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 के सामने कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ फीकी पड़ गई थी। कार्तिक आर्यन को अब शहजादा फिल्म में देखा जाएगा। वह इस फिल्म में कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। उनके पाइपलाइन में सत्यनारायण की कथा और कैप्टन इंडिया समेत और भी फिल्में हैं। 

End of Article